बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में एक्शन, SIT ने कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव को हिरासत में लिया

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस की जांच कर रही एसआईटी के हाथ अब मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जुड़े लोगों तक पहुंच गए हैं. एसआईटी ने देहरादून से मंदिर कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT का एक्शन (Photo: PTI) बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में SIT का एक्शन (Photo: PTI)

अंकित शर्मा / कमल नयन सिलोड़ी

  • देहरादून/चमोली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था. इस मामले की जांच भी एसआईटी कर रही है. एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तेज कर दी है. एसआईटी की जांच की आंच अब बद्रीनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तक पहुंचती दिख रही है. एसआईटी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जुड़े एक आरोपी को पकड़ा है.

Advertisement

एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल को पकड़ा है. प्रमोद को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हिरासत में लिया गया. प्रमोद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष का निजी सचिव बताया जा रहा है. देहरादून से पकड़े गए प्रमोद को लेकर एसआईटी की टीम चमोली के लिए रवाना हो गई. एसआईटी टीम प्रमोद को लेकर बद्रीनाथ पहुंच भी गई है.

जानकारी के मुताबिक प्रमोद नौटियाल को रविवार की देर शाम करीब आठ बजे देहरादून से हिरासत में लिया गया. प्रमोद नौटियाल के पास बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा और दान की जिम्मेदारी थी. प्रमोद ही मंदिर का चढ़ावा और दान अधिकारी है. उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक प्रमोद नौटियाल के पास से एक शालिग्राम पत्थर और एक लैपटॉप बरामद किया गया है.

पूछताछ में प्रमोद नौटियाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. प्रमोद के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई है. बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा में गड़बड़ी का मामला 2 जुलाई को सामने आया था. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी एसआईटी जांच के आदेश दिए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में आरोपी पर FIR दर्ज, 15 दिन में रिपोर्ट देगी हाई लेवल कमेटी

प्रमोद नौटियाल पर हुए एक्शन के बाद बद्रीनाथ धाम की मंदिर कमेटी से जुड़े और पदाधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कुछ और पदाधिकारियों, कर्मचारियों को हिरासत में लिया जा सकता है. बता दें कि एसआईटी ने बद्रीनााथ धाम में चढ़ावा चोरी की कथित घटना में जांच तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन, सबूत मिलने के बाद कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव सस्पेंड

एसआईटी ने हाल ही में मंदिर कमेटी से दान, चढ़ावा और इनकी गिनती से जुड़े कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगा था. मंदिर कमेटी ने कुछ दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध भी करा दिए थे. एसआईटी मंदिर-कमेटी के आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है. मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ गबन की शिकायत दर्ज कराई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »