मोदी की तारीफ में रामदेव के कसीदे, बताया 'राष्ट्र ऋषि' और 'महामानव'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरिद्वार के पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे. वहां पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पीएम का स्वागत किया. लेकिन पीएम के वहां पहुंचने से पहले बाबा रामदेव ने एक अनोखे तरीके से उनका स्वागत किया. बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को राष्ट्र ऋषि बताया.

Advertisement
बाबा रामदेव बोले- महामानव हैं मोदी बाबा रामदेव बोले- महामानव हैं मोदी

मोहित ग्रोवर

  • हरिद्वार,
  • 03 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरिद्वार के पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे. वहां पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पीएम का स्वागत किया. लेकिन पीएम के वहां पहुंचने से पहले बाबा रामदेव ने एक अनोखे तरीके से उनका स्वागत किया. बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को राष्ट्र ऋषि बताया.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंतजलि दौरे की जानकारी ट्विटर पर शेयर की, जिसका रिप्लाई करते हुए बाबा रामदेव ने लिखा कि राष्ट्र के गौरव, भारत को ऋषि के रूप में भगवान का वरदान मिले, राष्ट्र ऋषि श्री नरेंद्र मोदी जी के पतंजलि आगमन से आयुर्वेद को गौरव मिलेगा.

Advertisement

महामानव मोदी
इसके अलावा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे तो भी बाबा रामदेव ने उन्हें राष्ट्र ऋषि और महामानव बताया. हरिद्वार में पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए योगगुरु रामदेव ने कहा कि बढ़ाया है. उन्होंने यहां कहा कि मोदी देश को वरदान के रूप में मिले हैं. उनका राष्ट्र ऋषि के रूप में सम्मान होना चाहिए. वह राष्ट्र ऋषि के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे. इसके साथ ही योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पीएम मोदी को उनकी एक तस्वीर भेंट की.

क्या है इस रिसर्च सेंटर का महत्व?
पतंजलि के आयुर्वेद रिसर्च सेंटर में करीब 200 वैज्ञानिक अलग-अलग जड़ी बूटियों पर रिसर्च होगा. आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के साथ बाबा रामदेव ने एक हर्बल गार्डन भी तैयार किया है. आपको बता दें कि यह रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह देश का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »