वाराणसी: बेटी की शादी पर PMO जाकर दिया न्योता, नरेंद्र मोदी से मिला ये आशीर्वाद

मंगल केवट ट्राली चलाते हैं. वे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आदर्श गांव डोमरी के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी बेटी की शादी का पहला निमंत्रण दिल्ली पीएमओ जाकर दिया. इसके बाद 8 फरवरी को उन्हें पीएम का बधाई पत्र मिला.

Advertisement
अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगल केवट (फोटो- एएनआई) अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगल केवट (फोटो- एएनआई)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 16 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

  • ट्राली चालक ने नरेंद्र मोदी को भेजा था न्योता
  • पत्र भेजकर पीएम ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

वाराणसी की गलियों में ट्राली चलाने वाले मंगल केवट इन दिनों बेहद खुश हैं. उनकी खुशी की दो वजहें हैं. एक तो वे अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं, दूजे इस शादी पर उनकी बेटी को वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं.  प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बेटी की शादी पर आशीर्वाद दिया है और नव दंपति के लिए मंगल कामना की है.

Advertisement

मंगल केवट पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आदर्श गांव डोमरी के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी बेटी की शादी का पहला निमंत्रण दिल्ली पीएमओ जाकर दिया. इसके बाद 8 फरवरी को उन्हें पीएम का बधाई पत्र मिला.

वर-वधू के को पीएम ने दिया आशीष

मंगल केवट चाहते हैं कि अब पीएम मोदी से मिलकर वे उनका शुक्रिया अदा करें. उन्होंने बताया कि ये शुभकामना पत्र उनके लिए अजीज है. पीएम मोदी के डिजिटल सिग्नेचर वाले शुभकामना पत्र में शादी के लिए निमंत्रण पाने पर हर्ष जताया गया है और नवदंपति को भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाओं के साथ आशीष दिया गया है, और अंत में पीएम मोदी के डिजिटल हस्ताक्षर भी हैं.

राजघाट पुल पर लगाया डस्टबिन

मंगल केवट ने बताया कि पीएम मोदी की ही प्रेरणा से वे वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाले मालवीय पुल जिसे राजघाट पुल भी कहते है वहां साफ सफाई की और झाड़ू लगाते हैं.

Advertisement

मंगल केवट ने अपने पैसों से पुल पर डस्टबिन भी रखा है. पहले लोग सीधे पूजा सामग्री और खंडित मूर्तियों को गंगा नदी में फेंक दिया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. मंगल केवट के इस सामाजिक काम की तारीफ हुई. वे बताते है कि बीते वर्ष 6 जुलाई को पीएम मोदी ने उनको मंच से सम्मानित भी किया था.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर है. इस दौरान वे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »