शिवपाल ने की CM योगी की तारीफ, सपा में वापसी पर बोले- अब गुंजाइश नहीं

शिवपाल यादव ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है. अलग पार्टी बनाने के बाद अब वापसी के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं.

Advertisement
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 04 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

  • शिवपाल ने कहा- मेहनती और ईमानदार हैं सीएम योगी
  • सपा में वापसी पर कहा- अब गठबंधन हो सकता है

प्रगितिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. दरअसल, का बहिष्कार कर रहा था, तब शिवपाल यादव सरकार के साथ खड़े नजर आए.

सदन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस प्रदेश का नेतृत्व एक ईमानदार मुख्यमंत्री के हाथ में है. महिलाओं को गैस सिलिंडर दिया गया. आवास योजना में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शिवपाल ने इंवेस्टर समिट की भी तारीफ की, लेकिन कहा कि जितने निवेश की बात हुई है उतना निवेश नहीं आया.

Advertisement

भारत को UN का स्थाई सदस्य बनाने की मुहिम तेज की जाए

शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मेहनती हैं, लेकिन पुलिस को अभी और कसने की जरूरत है. शिवपाल ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत को स्थाई सदस्य बनाने की मुहिम और तेज की जाए क्योंकि भारत इसका हकदार है. इसके अलावा शिवपाल ने हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा में भी शामिल करने की भी मांग की.

सपा में वापसी की गुंजाइश नहीं, गठबंधन हो सकता है

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है. अलग पार्टी बनाने के बाद अब वापसी के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं, अखिलेश अगर चाहे तो दोनो पार्टियों का गठबंधन हो सकता है. फैसला अखिलेश को लेना है.

Advertisement

जाना होगा तो नेताजी तय करेंगे

अखिलेश यादव के पार्टी में आने के ऑफर और पार्टी का दरवाजा खुले रहने की बात पर शिवपाल ने कहा कि ऐसे शब्द मेरे लिए अपमानजनक मैंने पार्टी खड़ी की. मेरे लिए दरवाजा खोलने की बात बोलना मेरा अपमान है. मुझे जाना होगा तो नेताजी तय करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »