प्रयागराज में देसी शराब पीने से 5 की मौत, तीन लोग गंभीर

प्रयागराज में देसी शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई.  वहीं, तीन लोगों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
प्रयागराज में देसी शराब पीने से 5 लोगों की मौत (फाइल फोटो) प्रयागराज में देसी शराब पीने से 5 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 21 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:31 AM IST
  • मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव का
  • सीओ फूलपुर, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर रवाना
  • पुलिस ने शराब के ठेके को सीज कराया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देसी शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई.  वहीं, तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ग्रामीण जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं. मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव का है.

सीओ फूलपुर और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. प्रशासन पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है. मरने वालों में बसंत लाल पटेल, शम्भु नाथ मौर्य, राज बहादुर और प्यारे लाल बिन्द हैं. 

Advertisement

पुलिस अब इलाके के दूसरे गावों में भी शराब खरीदने वालों की तलाश कर रही है. गांव में एम्बुलेंस भी लगा दी गई है, ताकि बीमार होने पर उनको अस्पताल भेजा जा सके. पुलिस ने ठेके को सीज करा दिया है. ये सरकारी ठेका संगीता जायसवाल का बताया जा रहा है, जिसे उसका पति श्याम बाबू जायसवाल चला रहा था. पुलिस ने श्याम बाबू की तलाश में उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन श्याम बाबू और संगीता दोनों फरार हो गए.

देखें: आजतक LIVE TV

गांव वालों के मुताबिक श्याम बाबू देसी शराब के नाम पर कई तरह की शराब बेच रहा था. लोगों का कहना है कि श्याम बाबू स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध और जहरीली शराब का कारोबार कर रहा था और कई बार शिकायत करने पर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »