UP ब्लॉक प्रमुख: नेताओं के रिश्तेदारों को चुनाव लड़वाने की BJP ने दी छूट, आज तय होंगे नाम

उत्तर प्रदेेश (Uttar Pradesh) में होने वाले ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) के चुनाव (Elections) में बीजेपी (BJP) ने अपने नेताओं के नाते-रिश्तेदारों को यह चुनाव लड़वाने छूट दी है. बीजेपी आज यानी मंगलवार को बैठक कर उम्मीदवारों (Candidates) के नामों को तय करेगी.

Advertisement
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब बीजेपी की नजरें ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर है. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब बीजेपी की नजरें ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर है.

कुमार अभिषेक / सत्यम मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 06 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST
  • 8 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया
  • 10 जुलाई को वोटिंग, उसी दिन नतीजे भी आएंगे
  • आज उम्मीदवारों के नाम तय करेगी बीजेपी

उत्तर प्रदेेश (Uttar Pradesh) में होने वाले ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) के चुनाव (Elections) में बीजेपी (BJP) ने अपने नेताओं के नाते-रिश्तेदारों को यह चुनाव लड़वाने की छूट दी है. बीजेपी आज यानी मंगलवार को बैठक कर उम्मीदवारों (Candidates) के नामों को तय करेगी. तय किए गए नामों में जीते हुए जिला पंचायत (Zila Panchayat) अध्यक्षों के परिवारों से भी कई नाम हो सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सीटों पर कब्जा जमाने के बाद अब भाजपा की नजर ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर है. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं. 8 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया तय की गई है और 10 जुलाई को मतदान होना है. उसी दिन दोपहर 3:00 बजे के बाद वोटों की गिनती होगी.

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर आज प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए बैठक हो सकती है.माना जा रहा है कि आज शाम से यूपी के सभी जिलों में ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवारों के नाम भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बैठक के उपरांत सभी जिलों को तय किए गए उम्मीदवारों के नाम भेज दिए जाएंगे.

इसपर भी क्लिक करें- यूपीः 67 जिला पंचायतें जीती लेकिन क्षत्रिय बाहुबलियों के सामने बेबस ही रही बीजेपी

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, शाम को ही जिला कमेटी को कैंडिडेट्स के नाम भेजने के पश्चात जिला कमेटी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी. उत्तर प्रदेश में सभी 826 ब्लॉकों में बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारेगी. बताया ज रहा है कि बीजेपी ने अपने नेताओं के नाते-रिश्तेदारों को यह चुनाव लड़ने की छूट दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »