यूपी: अस्पताल में बेड पर लेटने को लेकर हुआ विवाद, एक मरीज ने कर दी दूसरे की हत्या

मामला शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का है. जहां एक मरीज का दूसरे मरीज से बेड पर लेटने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों की बीच बहस हुई और फिर एक ने पीटकर दूसरे की हत्‍या कर दी.  

Advertisement
प्रतीकात्मक चित्र प्रतीकात्मक चित्र

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 12 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST
  • शाहजहांपुर में एक मरीज ने कर दी दूसरे की हत्या
  • अस्पताल में बेड को लेकर हुआ था विवाद

यूपी के शाहजहांपुर में अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने विवाद के बाद दूसरे मरीज की हत्या कर दी. ये विवाद एक मरीज द्वारा दूसरे के बेड पर लेट जाने के कारण हुआ. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये मामला शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का है. जहां एक मरीज का दूसरे मरीज से बेड पर लेटने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों की बीच बहस हुई और फिर एक ने दूसरे की पीटकर हत्‍या कर दी.  

Advertisement

मामले में पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ने कहा कि अब्दुल रहमान नाम के शख्स को शनिवार को शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इस बीच वह शौचालय चला गया और जब वह वापस लौटा तो देखा कि हंसराम (50) उसके बेड पर लेटा है. 

पुलिस ने बताया कि ने इसी बात को लेकर दोनों की बीच बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ी की बात हाथापाई तक आ गई. इस बीच रहमान ने हंसराम को जमीन पर धकेल दिया और उसके साथ मारपीट की. बाद में हंसराम की मौत हो गई. 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर बेड को लेकर झगड़े की बात सामने आई है. इस झगड़े के बाद दोनों में हाथापाई हुई, जिसके बाद एक मरीज की मौत हो गई. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »