योगी सरकार की नजर विधान परिषद पर, टीचर-ग्रैजुएट के चुनाव में कूदेगी BJP

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक संघ और स्नातक की एमएलसी सीटों पर नजर गड़ा दी है. बीजेपी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों पर 2020 में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है और जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है. 

Advertisement
योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा (फोटो-PTI) योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा (फोटो-PTI)

कुबूल अहमद / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ/नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

  • विधान परिषद में बहुमत जुटाने में जुटी बीजेपी
  • स्नातक-शिक्षक संघ MLC का चुनाव लड़ने की तैयारी
  • दिनेश शर्मा-अशोक कटरिया के कंधों पर जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम फहराने के बाद विधान परिषद में भी अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिशों में जुट गई है. विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 एमएलसी सीटों पर 2020 में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. बीजेपी शिक्षकों के द्वारा चुनावी जाने वाली विधान परिषद सीटों पर पहली बार किस्मत आजमाने जा रही है.

Advertisement

सूबे में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए ने सभी सीटों पर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को तोड़ने की रणनीति बनाई है. बीजेपी सभी 11 विधान परिषद सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम सितंबर के पहले सप्ताह में एलान कर सकती है. बीजेपी ने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी प्रचार के लिए पर्याप्त समय देने की योजना बनाई है.

बता दें कि विधानसभा में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत वाली बीजेपी सरकार विधान परिषद में अल्पमत में है. ऐसे में बीजेपी ने विधान परिषद में भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की सीटों पर नजर गड़ा दी है. इसके लिए बीजेपी ने सभी 11 विधान परिषद सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, जिसके लिए स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. शिक्षक संघों के संभावित उम्मीदवार बीजेपी से टिकट पाने के जुगाड़ में हैं.

Advertisement

दिनेश शर्मा और अशोक कटारिया को जिम्मेदारी

सूत्रों की मानें तो स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की कमान पर्दे के पीछे से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा देख रहे हैं. शर्मा विधान परिषद में सदन के नेता भी हैं. प्रदेश के सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को बीजेपी के पाले में लाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी पहली बार शिक्षक संघ के विधान परिषद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जबकि स्नातक का चुनाव हम लड़ते रहे हैं. बीजेपी पूरी कोशिश और ताकत के साथ एमएलसी का चुनाव लड़ेगी. हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए जोर लगाएंगे.

बीजेपी ने सभी 11 सीटों से संबंधित जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को शिक्षक एवं स्नातक के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंप दी है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और परिषद चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने चुनावी बैठकें कर स्थानीय समीकरण के हिसाब से रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

शिक्षक संघों की बढ़ी टेंशन

शिक्षक संघ के एलएमली उमेश द्विवेदी ने aajtak.in से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियां अभी तक शिक्षक संघ के एमएलसी चुनाव नहीं लड़ती रही हैं. यह पहली बार है कि बीजेपी चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है. बीजेपी अगर सभी 11 सीटें भी जीत जाती है तो भी विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी.

Advertisement

उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को राजनीति पार्टियों के बीच नहीं बांटना चाहिए. बीजेपी के चुनावी मैदान में उतरने से लोगों के मन में विपरीत असर पड़ेगा और विद्यालय का माहौल भी खराब होगा. ऐसे में अभी तक जिस तरह से राष्ट्रीय पार्टियां इससे दूर थी उन्हें दूर ही रहना चाहिए.

ये है राज्य की विधान परिषद सीटों का गणित

बता दें कि उत्तर प्रदेश की कुल 100 विधान परिषद सीटें हैं. इनमें से बीजेपी के पास महज 21 सदस्य हैं. जबकि सपा के पास 55 सदस्य हैं और बसपा के पास 8 विधान परिषद सदस्य हैं. इसके अलावा कांग्रेस के पास दो सदस्य हैं, जिनमें से एक सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इनके अलावा 5 सदस्य स्नातकों के द्वारा चुने जाते हैं और 6 सदस्य शिक्षक संघ के द्वारा चुनकर आते हैं.

उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के 11 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मई 2020 में पूरा हो रहा है. ऐसे में मार्च-अप्रैल में इन 11 सीटों पर चुनाव होने हैं. इन सदस्यों के क्षेत्र कई जिले और कई मंडलों को मिलकर होते हैं. इसीलिए बीजेपी पहले से अपने उम्मीदवार को उतारकर उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव में किस तरह का प्रदर्शन करती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »