कैराना में हार पर बोले योगी के मंत्री- गर्मी की छुट्टियों पर थे BJP वोटर्स

योगी सरकार में धर्मार्थ और संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का कहना है कि बीजेपी के मतदाता गर्मी की छुट्टियां मनाने चले गए थे इसलिए वोट नहीं डाल सके और पार्टी की हार हुई. 

Advertisement
मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी

खुशदीप सहगल / मोनिका गुप्ता / कुमार अभिषेक

  • शाहजहांपुर/बलिया ,
  • 01 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

कैराना और नूरपुर के चुनाव नतीजों का विश्लेषक गहराई से अध्ययन करने में लगे हैं. तमाम नेता भी नतीजों को लेकर अपने-अपने कारण गिना रहे हैं. लेकिन यूपी के एक कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी की हार का जो कारण गिनाया है वो बिल्कुल अनूठा है. उनका कहना है कि बीजेपी के मतदाताओं के गर्मी की छुट्टियों पर जाने की वजह से पार्टी की हार हुई.  

Advertisement

योगी सरकार में धर्मार्थ और संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का कहना है कि बीजेपी के मतदाता गर्मी की छुट्टियां मनाने चले गए थे इसलिए वोट नहीं डाल सके और पार्टी की हार हुई.  

हालांकि चौधरी ने इस बात को कबूल किया कि विपक्षी महागठबंधन भी बीजेपी की हार की बड़ी वजह बना. चौधरी ने कहा कि इस हार को पार्टी चुनौती के तौर पर लेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. चौधरी यहां जिला समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर यहां आए थे.

बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कैराना उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए अपना कारण गिनाया. सुरेंद्र सिंह के मुताबिक कैराना उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई जनसभा नहीं रखी गई, इसलिए पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव मोदी बनाम सभी विपक्षी पार्टियां से हो रहा है, ऐसे में पीएम की रैली जरूरी थी. सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व भारी बताया.

Advertisement

सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने हार की बड़ी वजह भ्रष्टाचार को भी बताया. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए भी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »