यूपी इन्वेस्टर्स समिट: 5000 उद्योगपति, 7 देश भागीदार, 10 खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इस आयोजन में देश के शीर्ष 5000 उद्योगपतियों का जमावड़ा है. सूबे में हजारों करोड़ की निवेश होने की उम्मीद से विकास की संभावनाएं हैं.

Advertisement
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी यूपी इन्वेस्टर्स समिट में योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में निवेश और बेहतर कारोबार के इरादे से आज सूबे की राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इस आयोजन में देश के शीर्ष 5000 उद्योगपतियों का जमावड़ा है. सूबे में हजारों करोड़ की निवेश होने की उम्मीद से विकास की संभावनाएं हैं.

Advertisement

1.  दो दिन के इस इन्वेस्टर्स समिट में रोजगार, कपड़ा, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमआई जैसे 30 सेशन रखे गए हैं.

2. देश के 5000 शीर्ष उद्योगपति इस इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हो रहे हैं. इनमें प्रमुख रूप से मुकेश अंबानी, गौतम अडानी,  कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महिंद्रा, पकंज पटेल, शौभना कामिनेनी, रशेश शाह, नटराजन .

3. 30 सत्रों में होने वाले इस सम्मेलन में देश के तमाम उ समेत सात देश  पार्टनर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं.

4. समिट से पहले ही 900 MoU पर हस्ताक्षर हो चुके थे. इस समिट में हर एमओयू से सूबे में खुलेगी तरक्की की राह. इससे 50 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाएं मानी जा रही है.

5. योगी सरकार लालफीताशाही, अड़ियल अफसरशाही, सिस्टम में पर्दे के पीछे की सौदेबाजी, सिंगल विंडो के नाम पर खानपूर्ति, खराब कानून व्यवस्था और बिजली का बुरे हाल के अवरोध को दूर करके निवेश की राह खोलने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

6 योगी सरकार का निवेश पर फोकस है. सरकार ने पर्यटन, स्टार्ट-अप, कृषि एवं फूड, टेक्सटाइल, प्रोसेसिंग, डेयरी में निवेश की नीति लाने की पहल है.

7 . इन्वेस्टर्स समिट के जरिए पिछले पांच साल में 56 हजार करोड़ का निवेश हुआ है. 35 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला.

8. इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. करीब 5000 उद्योगपति शामिल हो रहे हैं.

9. इन्वेस्टर्स समिट में थीम पार्क स्कूल के लिए एसेल ग्रुप से सरकार को निवेश की उम्मीद है.

10. यूपी हस्तकला के निर्यात में 44 फीसदी निर्यात में है, तो वहीं लेदर प्रोडक्ट में  26 फीसदी, कालीन में 39 फीसदी और 90 फीसदी कार्पेट और उससे जुड़े हुए उत्पादों निर्यात करता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement