डायल 100 की गाड़ी पर पुलिसवालों का बार, BSP ने ट्वीट किया वीडियो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की डायल 100 सेवा का खूब प्रचार-प्रसार किया. अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी तक को जवाब देते हुए कहा था कि राज्य के थाने अब डायल 100 से चलते हैं लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो अखिलेश के दावों की कलई खोल रहा है.

Advertisement
शामली में सरेआम शराब पीते डायल 100 पर तैनात पुलिसवाले शामली में सरेआम शराब पीते डायल 100 पर तैनात पुलिसवाले

विजय रावत

  • शामली ,
  • 15 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की डायल 100 सेवा का खूब प्रचार-प्रसार किया. अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी तक को जवाब देते हुए कहा था कि राज्य के थाने अब डायल 100 से चलते हैं लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो अखिलेश के दावों की कलई खोल रहा है.

ये वीडियो बहुजन समाज पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट हुआ है. मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे ट्वीट किए गए इस वीडियो में डायल 100 पर तैनात पुलिसवाले सरेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में दिख रहे दोनों पुलिसवाले नशे में चूर हैं. उन्होंने होली का रंग भी लगाया हुआ है. एक पुलिसवाला कहते हुए दिख रहा है कि ये पुलिस का त्योहार है और हम ड्यूटी भी करेंगे और त्योहार भी मनाएंगे. ये वीडियो शामली का है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »