यूपीः CM योगी का ऐलान- माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे दलितों के लिए मकान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने माफियाओं की जो जमीन जब्त की है, उस पर गरीबों और दलितों के लिए मकान बनाए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान भी किया.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-PTI) योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो-PTI)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 19 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • सीएम योगी ने कई बड़ी घोषणाएं की
  • 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान
  • सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने ऐलान किया कि सरकार ने माफियाओं की जो जमीनें जब्त की हैं, वहां गरीबों और दलितों के लिए मकान बनाए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने का भी ऐलान किया है. 

सीएम योगी ने क्या-क्या की घोषणाएं?

विधानसभा में बोलते हुए योगी ने ऐलान किया कि माफियाओं की जब्त की गई जमीन पर गरीबों और दलितों के लिए मकान बनाए जाएंगे. एक हजार योग्य युवाओं को टैबलेट या लैपटॉप देगी सरकार. इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है. इसके साथ ही 3 हजार करोड़ के फंड से 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन देने की योजना भी लाई जा रही है. इसके साथ ही तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए युवाओं को भत्ता देने की योजना भी लाई जाएगी.

Advertisement

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा

सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान भी किया. उन्होंने ये भी बताया कि 1 जुलाई से कर्मचारियों को 28% की बढ़ोतरी के साथ DA मिलेगा. साथ ही वकीलों को पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत 1.5 लाख रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. सीएम योगी ने बताया कि सरकार निराश्रित हुई महिलाओं के लिए भी योजना लाने जा रही है.

आज चिल्ला रहे राम भी हमारे हैंः योगी

विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जो अयोध्या में झांकते नहीं थे आज चिल्ला रहे हैं कि राम हमारे हैं. ब्रज क्षेत्र में जो लोग कंस की प्रतिमा लगाने का दावा कर रहे थे, जिनके लिए राम कृष्ण साम्प्रदायिक होते थे, अब दण्डवत होकर कह रहे हैं कि हम भी भक्त हैं. जो पहले सत्ता में थे तब कुम्भ में कुछ अच्छा कर सकते थे, लेकिन कुम्भ के लिए कुछ करते तो टोपी लगाकर मुबारकबाद कैसे देते? अब टोपियां गायब हो गई हैं.'

Advertisement

विधानसभा में गिनाईं अपनी उपलब्धियां

सीएम योगी ने विधानसभा में अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने बताया, पिछले 5 साल में हमारा बजट दोगुना हुआ है. आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का बजट बनाने में सफल हुए हैं. 5 साल पहले GSDP 10-11 लाख करोड़ थी. आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने में सफल हुए हैं.  2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में छठे नंबर पर था और आज दूसरे नंबर पर है.

योगी ने बताया, हमने प्रति व्यक्ति आय को दोगुना कर दिया है. 4 साल में 1 लाख 52 हजार कन्याओं की शादी कराई गई. उन्होंने बताया, पीएम आवास योजना आने के बाद 2017 तक केवल 10 हजार आवास स्वीकृत हुए थे और 2017 के बाद से अब तक 40 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं. उन्होंने सदन में बताया कि उनकी सरकार में 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »