बीआरडी मेडिल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में झूठ बोल रहे हैं योगी: डॉ कफील खान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामलें में ऑक्सीजन की कमी को जिम्मेदार न ठहराए जाने को लेकर इस मामले में आरोपी डॉक्ट कफील खान ने सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

Advertisement
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डॉ कफील खान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डॉ कफील खान

विवेक पाठक / नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 26 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले में आरोपी डॉक्टर कफील अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बच्चों की मौत के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ लेने के लिए कर रहे हैं.

इंडिया टुडे से बातचीत में कफील खान ने कहा 'यह बड़े दु:ख की बात है कि सीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले साल अगस्त में हुई दुःखद घटना को लेकर झूठ बोल रहे हैं. वे दावा करते हैं कि मौतें, ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई, जबकि यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दिए हलफनामे में इसे स्वीकारा है. यहां तक कि आरटीआई के जवाब में सरकार की तरफ से कहा गया है कि ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने वाले वेंडर को पेमेंट नहीं किया गया और इसी की वजह से ऑक्सीजन की कमी हुई.'

Advertisement

डॉ कफील ने आगे कहा कि 10 अगस्त से 12 अगस्त के बीच 27 नवजात शिशुओं की मौत हुई, तो सीएम कैसे कह सकते हैं कि उनकी मौत इंसेफलाइटिस से हुई. इसमें कोई आंतरिक (बीआरडी मेडिकल कॉलेज की) राजनीति नहीं है, लेकिन यह सब यूपी सीएम द्वारा राजनीतिक लाभ लेने और अपनी सरकार को बचाने के लिए किया जा रहा है. अगर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कुछ गलत नहीं हुआ तब पिछले कुछ महीनों से मेडिकल बुलेटिन क्यों नहीं जारी हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पिछले साल अगस्त में 24 घंटों के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के मारे जाने की घटना को वहां की ‘आंतरिक राजनीति‘ के कारण तूल मिली थी. साथ उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी भी बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई और सरकार की तरफ से इंसेफलाइटिस को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की वजह से शिशुओं की मृत्यु दर में काफी कमी आई है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि यह काफी आदित्यनाथ राज्य के सीएम हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अपने इस बयान के बाद वे (योगी आदित्यनाथ) यह भी कह सकते हैं कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोई मौत ही नहीं हुई. जबकि तथ्य यह है कि पिछले साल मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई की कमी के कारण हुई थी.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »