स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला, कहा- गद्दार मैं नहीं मायावती, 10 करोड़ में बिकती है BSP की टिकट

बीएसपी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये उपाधि मायावती को शोभा देता है. मौर्य ने बेबाकी के साथ कहा कि बीएसपी अपने सिद्धांतों से भटक गई है. आज तक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आज तक' के मंच से मायावती पर जमकर हमला बोला.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य

अमित कुमार दुबे

  • लखनऊ,
  • 25 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

बीएसपी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये उपाधि मायावती को शोभा देता है. मौर्य ने बेबाकी के साथ कहा कि बीएसपी अपने सिद्धांतों से भटक गई है. आज तक के खास कार्यक्रम 'पंचायतआज तक' के मंच से मायावती पर जमकर हमला बोला.

स्वामी प्रसाद मौर्य की कही बड़ी बातें: 

1. बीएसपी सिद्धांतों से हट गई है.
2. में पैसा लेकर टिकट देने का परंपरा.
3. ऊंची जाति के लोगों को टिकट 10 करोड़ रुपये तक बेची जाती है.
4. डेढ़ से 2 करोड़ रुपये तक SC और ST के लिए टिकट का दाम.
5. मायावती का और मनोबल नहीं तोड़ना चाहता हूं.
6. मायावती से हमने अच्छे उम्मीदवारों को टिकट देने की बात की थी.
7. हमने कभी परिवार के लिए टिकट की मांग नहीं की.
8. मायावती अपने मुताबिक कानून बनाती हैं और तोड़ती हैं.
9. मायावती खुद हैं, उन्होंने अपनी उपाधि मुझे देने का काम किया है.
10. मायावती ने कांशीराम और अंबेडकर के सिद्धांतों के साथ गद्दारी की.


Advertisement

11. हमने हमेशा दलित-पिछड़ों की बात की है.
12. जितना जनाधार मायावती का है उतना मेरा भी है.
13. बेटे-बेटी के लिए मायावती से कभी टिकट नहीं मांगा है.
14. मेरे बगावत के बाद 4 लोगों को बुलाकर टिकट दिया गया.
15. बहनजी को राजनीति करना सिखा दूंगा.
16. किस पार्टी में जाएंगे ये फिलहाल फैसला नहीं लिया हूं. हमने प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया है, उनकी राय लेंगे.
17. मेरे इस्तीफे के बाद चुनाव से पहले लड़ाई में बीएसपी नंबर तीन पर चली गई है.
18. मैंने की.
19. मायावती की आज की बैठक में 48 विधायक मौजूद थे, कुछ विधायक मेरे संपर्क में थे.
20. मायावती या तो दुरुस्त हो जाएंगी, पटरी पर आएंगी या राजनीति छोड़ देंगी.
21. विधायकों में भ्रम पैदा करने के लिए मेरा टिकट काटा गया.
22. नसीमुद्दीन सिद्दकी के परिवार के कई लोग चुनाव लड़े.
23. मुझे टिकट मांगना होता तो किसी ऐसी सीट से मांगता जहां से जीतना तय हो.
24. हमने मांग की थी कि अपने समाज में अच्छी पकड़ रखने वालों को चुनाव में उतारा जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »