सुब्रमण्यम स्वामी ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के लिए की भारत रत्न की मांग

इलाहाबाद में इंडियन पॉलिटिकल सेंटर द्वारा आयोजित सेमिनार में स्वामी ने नरसिम्हा राव की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े तो साथ ही दस सालों तक देश के पीएम रहे कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह पर निशाना साधा. स्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को विकास पुरुष बताते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की है.

Advertisement
सुब्रमण्यम स्वामी सुब्रमण्यम स्वामी

कुमार अभिषेक

  • इलाहाबाद,
  • 16 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के लिए भारत रत्न की मांग करके सबको चौंका दिया. इलाहाबाद में एक सेमिनार में शिरकत करते हुए स्वामी ने कहा कि नरसिम्हा राव ने देश की तरक्की के लिए जो काम किए, वह बेमिसाल थे. इसलिए उन्हें आने वाले गणतंत्र दिवस से पहले ही भारत रत्न दे देना चाहिए.

Advertisement

सुब्रमण्यम स्वामी ने इस सेमिनार में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की भी चर्चा करते हुए कहा कि यूपी चुनाव में ये मुद्दे भी उठेंगे. ऐसे में स्वामी के इस बयान को यूपी चुनाव में राम मंदिर से भी जोड़कर देखा जा रहा है. स्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को विकास पुरुष बताते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की है.

मोदी राज में कांग्रेस के पीएम की तारीफ कर उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मी की इस मांग पर कोहराम मचना तय माना जा रहा है. इलाहाबाद में इंडियन पॉलिटिकल सेंटर द्वारा आयोजित सेमिनार में स्वामी ने नरसिम्हा राव की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े तो साथ ही दस सालों तक देश के पीएम रहे कांग्रेस नेता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और देश ने नरसिम्हा राव के साथ इंसाफ नहीं किया. जिन कामों का श्रेय नरसिम्हा राव को मिलना चाहिए था वह उन्हें न देकर मनमोहन सिंह को दिया जाता था.

Advertisement

सुब्रमण्यम स्वामी ने इलाहाबाद के इस कार्यक्रम में को लेकर दो हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल किए जाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अपनी इस अर्जी के जरिए वह अदालत से राम मंदिर विवाद का निपटारा दो महीने में किए जाने की अपील करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत का फैसला मंदिर के हक में ही आएगा. स्वामी ने कहा कि बीजेपी राज में कानून व्यवस्था की स्थिति दूसरी पार्टियों से कुछ बेहतर रहती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »