'धन्य है UP सरकार, धन्य हैं मोदी जी', कोरोना से BJP MLA की मौत पर खुद को रोक न सका बेटा

केसर सिंह गंगवार ने अपनी मौत से 2 दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में उन्होंने अपने लिए मैक्स अस्पताल में बेड की व्यवस्था करने की मांग की थी. हालांकि मैक्स में उन्हें जगह नहीं मिल पाई, लेकिन बरेली प्रशासन ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में एडमिट कराया था.

Advertisement
CM योगी और स्वर्गीय विधायक केसर गंगवार CM योगी और स्वर्गीय विधायक केसर गंगवार

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ ,
  • 29 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST
  • विधायक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा था पत्र
  • बेटे ने CM ऑफिस में की कई कॉल
  • कोरोना के कारण विधायक की हो गई मौत

यूपी में भाजपा के तीसरे विधायक की कोरोना से मौत हो गई. बरेली की नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना से निधन हो गया. कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक केसर सिंह का नोएडा के यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था. यहीं पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. लेकिन अब इस मामले में उनका एक पत्र भी वायरल हो रहा है.

Advertisement

विधायक केसर सिंह गंगवार ने अपनी मौत से 2 दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में उन्होंने अपने लिए मैक्स अस्पताल में बेड की व्यवस्था करने की मांग की थी. हालांकि मैक्स में उन्हें जगह नहीं मिल पाई, लेकिन बरेली प्रशासन ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में एडमिट कराया था.

नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार के पुत्र ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा किया है, विधायक पुत्र ने कहा ''यूपी सरकार अपने ही विधायक का ही इलाज नहीं करा पा रही है, मुख्यमंत्री कार्यालय पर बार बार कॉल करने पर भी कोई फोन नहीं उठ रहा है. विधायक पुत्र विशाल गंगवार के मुताबिक उन्होंने लिखा है कि ''धन्य है यूपी सरकार और धन्य हैं मोदी जी''

आपको बता दें कि विधायक केसर सिंह गंगवार यूपी बीजेपी के तीसरे विधायक हैं, जिनका कोरोना की दूसरी लहर में निधन हुआ है. उनके असमय निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने विधायक के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. विधायक केसर सिंह गंगवार के निधन पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी दुःख व्यक्त किया है.

Advertisement

इससे पहले औरैया के बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो चुका है. सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी का कोरोना के कारण निधन हो चुका है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »