शामलीः सपा विधायक नाहिद हसन पर केस

शामली फायरिंग मामले में यूपी के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. शामली में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के जश्न पर हुई फायरिंग में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी.

Advertisement
शामली में ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों पर फायरिंग हुई शामली में ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों पर फायरिंग हुई

स्‍वपनल सोनल

  • शामली,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. नाहिद पर मार पिटाई और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है. उनकी मौजूदगी में रविवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के जश्न पर हुई फायरिंग में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी.

सपा नेताओं पर पहले ही केस
इस बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं गय्यूर और इनाम के खिलाफ पहले ही केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में सोमवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement


मामले में एसपी नेता की पत्नी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. अब तक 10 लोग नामजद किए गए हैं, जबकि 3 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. रविवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों फायरिंग की थी. इसमें बच्चे को गोली लग गई थी. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

अखिलेश ने दिया सस्पेंशन का आदेश
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीडीपी को आदेश दिया है कि पुलिस इंस्पेक्टर को तुंरत सस्पेंड किया जाए. मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है.

पुलिस की अब तक की कार्रवाई
इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर कैराना के पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है. मामले में शामिल लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. पुलिस ने 10 लोगों में से 5 अज्ञात लोगों को नामजद किया है. आरोपियों पर आईपीसी की 147, 148, 149 और 302 धाराएं लगाई गई हैं. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

Advertisement

एसपी समर्थक प्रत्याशी की जीत
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कैराना ब्लॉक के नतीजे घोषित किए गए. एसपी समर्थित प्रत्याशी नफीसा की इसमें जीत हुई. इसी ऐलान के साथ उनके समर्थक फायरिंग करने लगे. इस दौरान रिक्शे से गुजर रहे . वह अपने पिता अहसान के साथ जा रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement