यूपी के गवर्नर राम नाईक बोले- खर्च तेजी से बढ़ रहे, प्रदेश में बिना दहेज के शादी करना बेहद मुश्किल

अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है. सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने सामाजिक अव्यवस्था पर तीखा प्रहार किया.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक

aajtak.in

  • बरेली,
  • 04 मई 2015,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है. सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने पर तीखा प्रहार किया.

एक हिंदी समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, गवर्नर ने कहा कि शादियों के खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं. हर शादी में लाखों रुपये दहेज पर खर्च हो जाते हैं. प्रदेश में बिना दहेज के शादी करना बेहद मुश्किल है, ऐसे में सामूहिक विवाह प्रेरणादायक हैं. गांधी उद्यान में श्री साईं सेवा ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के बाद राज्यपाल ने कहा कि सख्त कानून के बावजूद दहेज की कुप्रथा पर रोक नहीं लग रही है. बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है.

Advertisement

शिक्षा की मदद से दहेज प्रथा से निपटने का हौसला मिलेगा. ने प्रदेश में कमजोर होती कानून-व्यवस्था पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दिनों दिन बदतर होती जा रही है. अपने नौ माह के कार्यकाल में कई बार सरकार को आगाह कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में परिवर्तन नहीं आ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »