योगी सरकार का रक्षाबंधन गिफ्ट, 48 घंटे तक बहनों के लिए बस में सफर फ्री

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 'रक्षाबंधन गिफ्ट' का ऐलान कर दिया है. रक्षाबंधन को लेकर यूपी रोडवेज की सभी बसों में आज यानी 10 अगस्त की आधी रात से 12 अगस्त की आधी रात तक बहनों के लिए मुफ्त सफर करने की व्यवस्था लागू रहेगी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. यूपी सरकार ने रक्षाबंधन को देखते हुए रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सौगात दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर इस बात का ऐलान किया है. यूपी की रोडवेज बसों में सभी महिलाएं 48 घंटे यानी दो दिन बगैर कोई किराया चुकाए फ्री में यात्रा कर सकेंगी.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए. सीएम योगी ने एक ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लोग बहुत जल्दी ही 60 साल से अधिक उम्र की माताओं और बहनों के लिए यूपी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा की व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने इस ट्वीट में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन गिफ्ट का ऐलान किया. सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अगले 48 घंटे के लिए सरकारी बसों में बगैर कोई किराया दिए फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में ये जानकारी भी दी कि ये व्यवस्था कब से कब तक लागू रहेगी. सीएम योगी के मुताबिक यूपी रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था 10 जनवरी की आधी रात यानी 12 बजे से लेकर 12 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी

Advertisement

गौरतलब है कि यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन को लेकर मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र में 250 अतिरिक्त बसों के परिचालन का भी ऐलान पहले ही कर दिया था. यूपी रोडवेज की 250 अतिरिक्त बसों का परिचालन कौशांबी डिपो से होगा. यूपी रोडवेज की इस पहल से मेरठ, गाजियाबाद के साथ ही नोएडा और दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन यात्रा करने में सुविधा होगी.

आम आदमी पार्टी ने ली चुटकी

सीएम योगी के 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा से जुड़े ट्वीट पर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने चुटकी ली है. सीएम योगी के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुटकी लेते हुए ट्वीट कर कहा है कि लगता है बिहार के बाद अब यूपी में पीएम मोदी के खिलाफ बगावत हो गई है.

संजय सिंह के ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया है. ये ऐसे समय हुआ है, जब फ्री रेवड़ी को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने चल रही हैं. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है जहां आम आदमी पार्टी ने भी खुद को पार्टी बनाए जाने की मांग करते हुए हस्तक्षेप याचिका दायर की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »