नोएडा: सेक्टर 63 के कॉल सेंटर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

नोएडा के सेक्टर 63 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग सी-140 के कॉल सेंटर में लगी है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

नोएडा के सेक्टर 63 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग सी-140 के कॉल सेंटर में लगी है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

नोएडा में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं. आए दिन यहां की इमारतों में आग लगने की घटनाएं सुनने मिलती हैं. इसी महीने में 22 जुलाई के दिन दिल्ली से सटे नोएडा में आग लगने का एक मामला सामने आया था.

Advertisement

नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के ऑफिस में आग लग गई थी. आग के कारण नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा.

वहीं, इस घटना से 4 दिन पहले यानी 18 जुलाई को नोएडा के सेक्टर चार में एक कंपनी की छत पर स्थित कैफेटेरिया और स्टूडियो में आग लग गई थी. इस आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मचारियों को करीब एक घंटे का  समय लग गया था. आग की इस घटना में स्टूडियो और कैफेटेरिया जलकर राख हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »