नोएडा: जिला अस्पताल के पास बम मिलने की सूचना से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह एक बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गणतंत्र दिवस के कारण इन दिनों अधिक सतर्कता बरती जा रही है.

Advertisement
नोएडा में बम की सूचना मिलने से हड़कंप नोएडा में बम की सूचना मिलने से हड़कंप

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 22 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • नोएडा में बम की सूचना मिलने से हड़कंप
  • पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार सुबह बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. नोएडा के सेक्टर 63 स्थित जिला अस्पताल के पास बम मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बम की जांच करनी शुरू की है, साथ ही उसे निष्क्रिय किया गया.

हालांकि, जब जांच की गई तो मालूम हुआ कि उसमें कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं था. पुलिस के मुताबिक,  कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक घड़ी नुमा वस्तु लगाकर इसे बनाया गया था. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल के पास सड़क पर ही बम मिला था जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी.

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में काफी सतर्कता बरती जा रही है. यही कारण है कि ऐसी खबर मिलने के बाद तुरंत अधिकारी, पुलिस एक्शन में आए. 

गुरुवार को भी नोएडा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई थी. हालांकि, बाद में जांच के बाद कोई बम नहीं मिला था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »