दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती: साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद ने कहा, 'राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा. राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती.'

Advertisement
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

स्‍वपनल सोनल / अनूप श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं के बीच अयोध्या में राम मंदिर का राग एक बार फिर सुनाई देने लगा है. एक के बाद एक पार्टी के कई नेताओं ने इस बाबत बयान दिया है. इस कड़ी में ताजा नाम भगवा ब्रिगेड के नेता और उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का जुड़ गया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है और दुनिया की कोई ताकत इसके निर्माण को रोक नहीं सकती.

Advertisement

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद ने कहा, ' होकर रहेगा. राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती. अयोध्या में राम मंदिर था, राम मंदिर है और राम मंदिर बनकर रहेगा.'

जुड़ी है करोड़ों हिंदुस्तानियों की आस्था
लखनऊ पहुचे साक्षी महराज ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर का मामला करोड़ों हिंदुस्तानियों की आस्था का विषय है. उन्होंने कहा, 'प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर करोड़ों हिंदुस्तानियों की आस्था का प्रश्न है.'

इन नेताओं को भी याद आया राम मंदिर
गौरतलब है कि पिछले दिनों नोएडा से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बुलंदशहर में कहा था कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का मामला है और मंदिर का निर्माण होना चाहिए. बाद में उनके इस बयान का जमकर विरोध भी हुआ था.

Advertisement

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने भी हाल ही कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को ज्यादा देर तक नहीं टालना चाहिए. उन्होंने कहा था, 'अगर इसे ज्यादा वक्त तक टाला गया तो ज्वालामुखी बनकर फूट सकता है. देश के आर्थिक विकास की तरह ही राम मंदिर मुद्दा भी महत्वपूर्ण है और राम मंदिर पर जल्द बातचीत शुरू होनी चाहिए.

मौलाना खालिद रशीद ने किया था विरोध
ईदगाह के पेश इमाम और सुन्नी धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद ने बीते दिनों मंदिर निर्माण को लेकर नेताओं की बयानबाजी पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद का मामला इलेक्शन को देखते हुए फिर से उठाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा था, 'अवाम अब इन सब मामले में आकर वोट देने वाली नहीं हैं बल्कि जो जमीनी मामला है, उन्हीं को मद्देनजर रखते हुए आज आम आदमी वोट देता है. देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही. इस पर लगाम लगनी चाहिए.'

इसके साथ ही मौलाना ने यह कहा था कि यह एक संवेदनशील मामला है और ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को गाइड लाइन जारी करते हुए इस ओर बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »