महिलाओं पर अभद्र कमेंट के लिए चंद्रशेखर पर NCW सख्त, कहा- कार्रवाई हो

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद महिलाओं के खिलाफ ट्विटर पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर फंस गए हैं. महिला आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है, जबकि चंद्रशेखर का दावा है कि जिस समय ट्वीट किए गए थे उस समय वह जेल में थे.

Advertisement
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो- पीटीआई) भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो- पीटीआई)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

  • यूपी पुलिस को चंद्रशेखर पर कार्रवाई करने के निर्देश

  • चंद्रशेखर की सफाई- कार्यकर्ता ने मुझे यह एकाउंट दिया
राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज शुक्रवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के महिलाओं के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की ओर से यूपी पुलिस से चंद्रशेखर पर कार्रवाई करने को कहा गया है.

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के ट्विटर हैंडल से किए गए अभद्र ट्वीट मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP एचसी अवस्थी को लिखे पत्र में चंद्रशेखर पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. साथ ही पूरे प्रकरण पर ब्यौरा भी तलब किया है.

Advertisement

महिला आयोग द्वारा जारी पत्र

चंद्रशेखर ने दी सफाई

ट्विटर पर चंद्रशेखर आजाद के ट्विटर हैंडल से महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट और कमेंट वायरल होने के बाद कल गुरुवार को ही चंद्रशेखर ने अपनी सफाई भी दी थी.

इसे भी पढ़ें ---

उन्होंने कहा, 'मेरे एकाउंट से महिलाओं पर अभद्र भाषा के कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जो कि बहुत निंदनीय है. ज्ञात हो कि सहारनपुर हिंसा के संदर्भ में मैं 08/06/2017 से 14/09/2018 तक जेल में था. विवादित ट्वीट इसी दौरान के हैं जिस संबंध में मुझे जानकारी नही है. मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं.'

चंद्रशेखर ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'स्पष्ट कर दूं कि यह ट्विटर एकाउंट फरवरी 2018 में बना है और मैं सितंबर 2018 में जेल से रिहा हुआ. किसी कार्यकर्ता ने मुझे यह एकाउंट दिया. बाबा साहेब का सिपाही हूं और बहन-बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है. ट्वीट बहुत ही गलत हैं. मैं एकाउंट में सुधार कर रहा हूं. जय भीम, जय भारत.'

Advertisement

इसे भी पढ़ें ---

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »