'साजिश नहीं, सद्भावना में पढ़ी गई थी मंदिर में नमाज', आजतक से बोला आरोपी फैसल खान

मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपी फैसल खान ने कहा कि धोखे से नमाज नहीं पढ़ी थी. सबके सामने नमाज पढ़ी. वहां कई लोग मौजूद थे. किसी ने मना नहीं किया. नमाज पढ़कर कोई साजिश नहीं की है. सद्भावना के लिए नमाज पढ़ी थी.

Advertisement
मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपी फैसल खान मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपी फैसल खान

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST
  • मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर बढ़ा विवाद
  • आरोपी फैसल खान ने कहा- ये केस राजनीतिक कारणों दर्ज हुआ है
  • इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है

मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोप फैसल खान ने कहा है कि धोखे से नमाज नहीं पढ़ी थी. सबके सामने नमाज पढ़ी. वहां कई लोग मौजूद थे. किसी ने मना नहीं किया. नमाज पढ़कर कोई साजिश नहीं की है. सद्भावना के लिए नमाज पढ़ी थी. एफआईआर के सवाल फैसल खान ने कहा कि ये केस राजनीतिक कारणों दर्ज हुआ है. 

Advertisement

आजतक से बातचीत में फैसल खान ने कहा कि रसखान की कब्र भी मथुरा में है, उनसे बड़ा कृष्ण भक्त कौन है. अगर मंदिर प्रांगण में मैंने नमाज पढ़ ली तो क्या हुआ. हमनें वहां पूछकर नमाज पढ़ी थी. जो फोटो वायरल हुई वो हमने तो किया नहीं है.

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हमारी सद्भवना यात्रा छोटी थी. हम चार लोग थे. मंदिर प्रांगण में हमने पूछकर नमाज पढ़ी थी. वहां लोग मौजूद थे, अगर कोई डांटता तो हम क्यों वहां नमाज पढ़ते. फैसल खान ने कहा कि हमारी सद्भावन यात्रा सफल रही क्योंकि इसमें रूकावट आ गई. 

बता दें कि मथुरा के नंद मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर में धोखे से नमाज पढ़ने का आरोप लगा है, इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है.आरोप है कि 29 अक्टूबर को मथुरा के नंद बाबा मंदिर में चार लोग आए. इनमें से दो लोगों ने मंदिर के सेवायतों को गुमराह कर मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ी. इस मामले में धारा 153A, 295, 505 के तहत बरसाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

ये शिकायत मंदिर प्रशासन की ओर से ही दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली से दो लोग मंदिर में आए थे. दोनों मुस्लिम लोगों ने बिना इजाजत के मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी और अपने फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए जो वायरल हो गए. एफआईआर में कहा गया है कि इनको फोटो डालने से हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »