प्रियंका का सीएम योगी से सवाल- UP महिलाओं के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर क्यों?

मैनपुरी में छात्रा की मौत मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को महिला सुरक्षा पर घेरा है.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो-PTI) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:51 AM IST

  • महिलाओं के खिलाफ मामले में यूपी सबसे ऊपर क्यों
  • प्रियंका ने फिर योगी सरकार को महिला सुरक्षा पर घेरा

मैनपुरी में छात्रा की मौत मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चिट्ठी के बाद मैनपुरी में योगी सरकार ने इस मामले पर एसआईटी गठित कर दी थी. लेकिन प्रियंका गांधी ने एक बार फिर को महिला सुरक्षा पर घेरा है. उन्होंने योगी सरकार से सवाल किया है कि महिलाओं के खिलाफ मामले में यूपी सबसे ऊपर क्यों है?

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 सितंबर को मैनपुरी की छात्रा का शव छात्रावास में मिला था. छात्रा का परिवार बार-बार प्रशासन से गुहार लगाता रहा कि सच्चाई सामने लाएं, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

उस छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का प्रशासन इतने दिन तक मामले को टरकाते रहा. ये हम सबके नज़रों के सामने आयी ऐसी चौथी घटना है. शर्मनाक.

सीएम को लिखा था पत्र

उत्तर प्रदेश के में नवोदय छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर इस मामले में दखल देने की मांग की थी. इसके बाद योगी सरकार ने कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था.

Advertisement

प्रियंका गांधी ने 28 नवंबर को सीएम योगी को लिखे खत में कहा था कि मैनपुरी में छात्रा की मौत की घटना हृदयविदारक है. प्रियंका ने पत्र में लिखा था, 'बेटी का शव रहस्यमय परिस्थिति में हॉस्टल में पाया गया. उसके शव पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कहती है कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे. मृतक छात्रा के परिवार ने कहा कि लड़की की हत्या की गई है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »