केशव मौर्य बोले- मथुरा में दंगा करने वालों को शिवपाल यादव का संरक्षण हासिल

मौर्या ने कहा कि शिवपाल के संरक्षण की वजह से ही दंगाइयों ने खून की होली खेली और वह पुलिस अफसरों पर भी गोलियां बरसाने में नहीं हिचके.

Advertisement
केशव मौर्य ने शिवपाल यादव पर लगाए आरोप केशव मौर्य ने शिवपाल यादव पर लगाए आरोप

प्रियंका झा / अनूप श्रीवास्तव

  • मथुरा,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

मथुरा में हुई हिंसा को लेकर यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. मौर्य ने आरोप लगाया है कि मथुरा में पुलिस अफसरों का कत्ल करने वाले दंगाइयों को यूपी के ताकतवर कैबिनेट मंत्री और सीएम अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का संरक्षण हासिल था.

मौर्या ने कहा कि शिवपाल के संरक्षण की वजह से ही दंगाइयों ने और वह पुलिस अफसरों पर भी गोलियां बरसाने में नहीं हिचके. मौर्य ने कहा कि आंदोलन की अगुवाई करने वाला भू माफिया है और उसे यूपी के मंत्री शिवपाल यादव का संरक्षण हासिल था. केशव के मुताबिक यूपी में अब कानून का राज नहीं रह गया है और कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है. सरकारी संरक्षण में यूपी में इससे बड़ी घटना इससे पहले कभी नहीं हुई.

Advertisement

सीएम अखिलेश को इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए. साजिश रचने वालों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएं. पीड़ित परिवारों का मुआवजा बीस लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया जाए. मौर्य ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं हुआ तो बीजेपी आंदोलन करेगी.

'यूपी के लिए कलंक है अखिलेश सरकार'
बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भू-माफिया पिछले 28 महीने से वहां जमे हुए थे, किसने उन्हें राशन कॉर्ड मुहैया और सरकारी सुविधाएं मुहैया करा रखी थी. वहां सुबह-शाम परेड होती थी, पर पुलिस शांत बैठी हुई थी, कौन उन्हें प्रश्रय दे रहा था? ये कोई पहली घटना नहीं थी. मोहम्मद सामी नामक युवक की हत्या होती है, समाजवादी पार्टी के नेता गोली मारते हैं. उन्होंने कहा कि हम सीबीआई की जांच मांग करते हैं और ये यूपी के लिए कलंक है. यहां महाजंगल राज है, यहां तो पुलिस भी सुरक्षित नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »