कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद कैंसिल हुईं 11 ट्रेन

कानपुर में शुक्रवार देर रात 1 बजे के करीब पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, रूट पर हादसे के बाद रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे के अनुसार रूट को सही करने में कई घंटे लग सकते हैं.

Advertisement
कानपुर में पटरी से उतर गए पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे (फोटो-ANI) कानपुर में पटरी से उतर गए पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

कानपुर में शुक्रवार देर रात 1 बजे के करीब पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, रूट पर हादसे के बाद रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे के अनुसार रूट को सही करने में कई घंटे लग सकते हैं.

हादसे के बाद रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया है. रेलवे की ओर से इस रूट पर आज (20 अप्रैल) के लिए कैंसिल की गई ज्यादातर ट्रेनों में मेमू और इंटरसिटी ट्रेनें हैं.

Advertisement

रद्द हुई 11 ट्रेनें

64593 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल मेमू

64594 कानपुर सेंट्रल-फतेहपुर मेमू

64591 इलाहाबाद-कानपुर सेंट्रल मेमू

64592 कानपुर सेंट्रल-इलाहाबाद मेमू

22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी

22441 चित्रकूट- कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी

14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट इंटरसिटी

14109 चित्रकूट- कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी

14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज एक्सप्रेस

14101 प्रयागराज एक्सप्रेस-कानपुर सेंट्रल

51804 कानपुर सेंट्रल-झांसी एक्सप्रेस   

दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियों के पटरी से उतर जाने से 20 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि रेलवे के अनुसार घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है. पूर्वा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12303) हावड़ा से नई दिल्ली आ रही थी. हादसे के बाद ट्रेन में सवार 900 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है.

हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं

हावड़ा से चलकर नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रूमा के पास ट्रेन के 12 बोगी पटरी से उतर गए. 12 में से 10 सवारी बोगी, एक पैंट्री कार और एक पॉवर कार शामिल हैं. इनमें से चार बोगी ट्रैक के पास पलट भी गए. कपलिंग टूटने की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है. राहत की बात ये है कि हादसे में सारे मुसाफिर सुरक्षित हैं.

Advertisement

ट्रेन हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बोगी से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया. हादसे के बाद इलाहाबाद-कानपुर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »