घूसखोरी पर लगाम कसने की तैयारी में यूपी सरकार, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विजिलेंस विभाग के निदेशक पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की घूसखोरी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 24 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

  • यूपी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी है
  • नंबर पर घूसखोरी की शिकायत की जा सकेगी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब घूसखोरी और रिश्वत लेने वालों पर नकेल कसने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश में सरकार ने रिश्वत पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस हेल्पलाइन की मदद से अब उत्तर प्रदेश में घूसखोरी की शिकायत की जा सकेगी.

Advertisement

विजिलेंस विभाग के निदेशक पीवी रामाशास्त्री के ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की घूसखोरी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. राज्य में अब घूसखोरी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है.

कोई भी पीड़ित व्यक्ति जिससे सरकारी कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की है वो इस हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकता है. इस हेल्पलाइन पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 6 तक घूसखोरी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. हेल्पलाइन नंबर में प्राप्त शिकायतों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी.

फोन करके होगी शिकायत दर्ज

पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक कोई भी पीड़ित व्यक्ति जिससे लोक सेवक के जरिए किसी प्रकार की रिश्वत की मांग की जाती है वह पीड़ित व्यक्ति हेल्पलाइन पर सीधे फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. इसके बाद शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »