झांसी: बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी में बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे को 24 घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका. बच्चा 40 फ़ीट गहरे बोरवेल में फंस गया था.

Advertisement

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • झांसी,
  • 04 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी 40 फ़ीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को नहीं निकाला जा सका. घटना स्थल पर जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद हैं. मेडिकल टीम लगातार पाइप के सहारे बोरवेल में ऑक्सीजन पंहुचा रही है. बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाने की बात सामने आई थी लेकिन सेना अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाई है.

Advertisement

बताते चलें कि झांसी में गुरुवार की शाम एक 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिरने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया था. बोरवेल करीब 40 फीट गहरा है. रेस्क्यू और डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है. बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

खेलते-खेलते गिरा बोरवेल में
उत्तर प्रदेश के झांसी में  बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे को 24 घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका. बच्चा 40 फ़ीट गहरे बोरवेल में फंस गया था. 24 घंटे से बोरवेल में फंसे बच्चे को निकला तो गया लेकिन अस्पताल लेके भागी बचाव टीम के डॉक्टरों ने रास्ते में मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों के मुताबिक 5 साल का निखिल खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया. जिसके बाद पिता धर्मदास ने शोर मचाया, पहले तो बच्चे को प्राथमिक स्तक पर बोरवेल से निकालने का काम शुरू हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली.

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गहराई को देखते हुए परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तब से वोरबेल से बच्चे को सही सलामत निकालने की कोशिशें की गईं. लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

आला अधिकारी मौके पर मौजूद
झांसी के तमाम आला अधिकारी इस घटना पर नजर रखने के लिए वहां मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »