वाराणसीः मंडुआडीह पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दिव्यांग समेत 2 मजदूरों की मौत

मृतक दिव्यांग के परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा था, जबकि दूसरे श्रमिक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI) सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)

रोशन जायसवाल

  • मंडुआडीह ,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

  • दोनों मृतक मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में हुए थे सवार
  • जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक दिव्यांग

वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर मुंबई से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. मृतकों में एक लंबे समय से बीमार चल रहा दिव्यांग शामिल है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है. जीआरपी ने स्वास्थ विभाग की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

दोनों मृतक मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हुए थे. मृतक दिव्यांग मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था. वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद सो गया था. इसके बाद बुधवार सुबह वह नहीं उठा और मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन में सफर के दौरान ही दोनों लोगों की मौत हो गई.

मृतक दिव्यांग के परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा था, जबकि दूसरे श्रमिक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आपको बता दें कि भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है. इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है.

लॉकडाउन के चलते लोगों का कामकाज ठप हो गया है और प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए लगातार पलायन कर रहे हैं. इन प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें और बसें चलाई जा रही हैं. इसके अलावा प्रवासी मजदूर पैदल और साइकिल से भी अपने घरों के लिए लौट रहे हैं.

Advertisement

वहीं, कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है. अब तक भारत में एक लाख 51 हजार 755 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 64 हजार 425 से ज्यादा लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं.

अगर दुनियाभर की बात करें, तो कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 56 लाख 15 हजार 685 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 3 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस घातक वायरस की सबसे ज्यादा चपेट में अमेरिका है, जहां कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 16 लाख 81 हजार से ज्यादा हो चुका है, जबकि एक लाख के करीब लोग दम तोड़ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »