यूपी की जेलों में कोरोना संक्रमण का खतरा, 14 दिन तक अस्थाई जेल में क्वारनटीन रहेंगे कैदी

उत्तर प्रदेश की जेलों में कोरोना संक्रमण ना फैल पाए इसके लिए यहां की 64 जिलों में 83 अस्थाई जेल बनाई गई हैं. जिनमें आने वाले मरीजों को टेस्ट कराने के पश्चात 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करके रखा जाएगा.

Advertisement
कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 18 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST
  • उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में 83 अस्थाई जेल बनाई गईं हैं
  • स्थाई जेल जाने से पहले कैदियों को 14 दिन रहना होगा क्वारनटीन

देश भर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है. ऐसे में जहां रोजाना एक्टिव केस की संख्या बढ़ रही है वहीं उत्तर प्रदेश की जेलों में कोरोना संक्रमण ना फैल जाए, इसके लिए 64 जिलों में 83 अस्थाई जेल बनाई गई हैं. इनमें आने वाले मरीजों को टेस्ट कराने के बाद 14 दिन के लिए क्वारनटीन करके रखा जाएगा. इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उनको स्थाई जेलों में शिफ्ट किया जाएगा. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलने से प्रदेश के कुल 64 जिलों की स्थाई जेलों में निरुद्ध बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए कुल 83 अस्थाई जेलों का निर्माण किया गया था. जिनमें नए आने वाले बंदियों को 14 दिन रखकर उनका कोविड टेस्ट करावाया जाता था. वहीं निगेटिव आने पर ही उन्हें स्थाई जेलों में भेजा जाता था. 

अस्थाई कारागार कोरोना काल में बंद हुए स्कूल कॉलेज, हॉस्टल, चिकित्सालय आदि में बनाई गईं थीं. बड़े जिलों में तो एक से अधिक अस्थाई जेलें भी बनाई गईं. वहीं लखनऊ, मेरठ और मुरादाबाद जैसे बड़े जिलों में दो अस्थाई जेलें बनाई गईं. लेकिन कोरोना संक्रमण के कम होने पर स्कूल कॉलेजों के खुल जाने पर अस्थाई जेलों को जिला प्रशासन की ओर से बंद किया जाने लगा था. वहीं, नए बंदियों को सीधे जेल में लेजाकर आइसोलेशन में रखा जाने लगा, जो अब तक जारी है.

11 फरवरी 2021 की स्थिति के अनुसार मात्र 35 अस्थाई जेल का ही संचालन हो रहा था जिनमें 4319 बंदी निरुद्ध थे. हालांकि, इस बीच जेल अधीक्षकों की ओर से स्थाई जेलों को कोरोना से बचाने के लिए जिला प्रशासन से लगातार अस्थाई जेल की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और पहले से ही संचालित अस्थाई जेल बंद न किए जाने का अनुरोध भी किया जाता रहा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »