UP में 2 हजार से कम आए कोरोना केस, थ्री-T एप्रोच ने दिलाई कामयाबी

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 1908 मामले आए हैं. जबकि 6713 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल 41,000 एक्टिव मरीज रह गए हैं.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ ,
  • 30 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST
  • थ्री टी, यानी टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट से मिली सफलता
  • टेस्ट की संख्या में भारी वृद्धि
  • लॉकडाउन को लेकर जल्द लिया जा सकता है फैसला

देश के कई हिस्सों में कोरोना के आंकड़े कम होना शुरू हो गए हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश में भी यही रुझान देखने को मिल रहा है. दिल्ली में भी काफी दिनों बाद पहली बार एक हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं.

अब उत्तर प्रदेश में भी पहली बार दो हजार से कम मामले आए हैं. जिससे माना जा रहा है कि प्रदेश दूसरी लहर पर धीरे-धीरे काबू पाने की ओर है.

Advertisement

दो हजार से कम मामले आने के पीछे योगी सरकार की 3T फॉर्मूला को माना जा रहा है, 3T से यहां मतलब है टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट. इसी की बदोलत राज्य में पहली बार 2000 से कम हुए कोविड के मामले सामने आए हैं.

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 1908 मामले आए हैं. जबकि 6713 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल 41,000 एक्टिव मरीज रह गए हैं.

ये आंकड़े इसलिए अधिक सुकून देने वाले हैं क्योंकि बीते दिन राज्य में टेस्ट भी बड़ी संख्या में हुए हैं. पिछले चौबीस घंटे में कुल 3.40 लाख टेस्ट हुए हैं जिसमें से 1.42 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट थे.

चूंकि अब उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काबू होती नजर आ रही है वैसे में आज योगी सरकार कोरोना कर्फ्यू को लेकर भी निर्णय ले सकती है, जिस तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि राज्य सरकार लोगों को आंशिक तौर पर कुछ राहत दे सकती है.

Advertisement

 उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जा सकती है. आपको बता दें कि यूपी में 31 मई की सुबह के 7 बजे तक आंशिक कोरोना लॉकडाउन लागू है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »