इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना राष्ट्रद्रोह: CM योगी

रायपुर पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को देशद्रोह की श्रेणी में रखा जाना चाहिए. पद्मावती फिल्म का मामला अभी ताजा ही है...

Advertisement
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

सुनील नामदेव

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पिटा हुआ मोहरा बताया है.  उनके मुताबिक यदि राहुल का नेतृत्व ठीक होता तो कांग्रेस जीत के मुकाम पर होती, लेकिन अब तो कांग्रेस के ही लोग उन पर टिप्पणी करने पर उतर आए हैं. रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह भी दावा किया कि गुजरात में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनेगी.

Advertisement

आज रायपुर पहुंचे थे. यहां उनका जोर शोर से स्वागत हुआ. एक कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य में रखा जाना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि हिंदुत्व को गलत तरीके से पेश किया जाता है. उनके मुताबिक हिन्दू धर्म केवल पूजा उपासना की पद्धति नहीं है. यह संपूर्ण रूप में जीवन जीने की कला है.

उन्होंने कहा कि मेरा चयन पद के लिए जब प्रधानमंत्री  मोदी ने किया तो सिर्फ एक समुदाय प्रफुल्लित हुआ. क्योंकि भारतीय संस्कृति परंपरा का जो लोग विरोध करते हैं, वो मुझे कैसे स्वीकार कर सकते थे. लेकिन पिछले सात महीने में चीजें बदली हैं. हिंदुत्व को विकास का विरोधी मानने वालों को धक्का लगा है.

ने कहा कि विकास एकागी नहीं होती. संस्कृति परंपरा के साथ जब विकास हो तभी विकास सही मायने में होता है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »