चंदौली के पेपर मिल में लगी आग, करोड़ों का नुकसान, मौके पर दमकल विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई है. आग के कारण करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
चंदौली के पेपर मिल में लगी आग चंदौली के पेपर मिल में लगी आग

aajtak.in

  • चंदौली,
  • 30 मई 2019,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई है. आग के कारण करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां हैं.

बताया जा रहा है कि आग मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की फेज एक में लगी. यहां के गंगा पेपर मिल में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद आग लग गई है. आग के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.

Advertisement

फिलहाल आग को बुझाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »