बांदा में सपा नेता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

बांदा जिले के सपा नेता और नगर पालिका परिषद के सभासद को जहरीला पदार्थ खा लेने पर रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement
बांदा के स्थानीय सपा नेता की तस्वीर (फोटो-आईएएनएस) बांदा के स्थानीय सपा नेता की तस्वीर (फोटो-आईएएनएस)

aajtak.in

  • बांदां,
  • 12 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

  • सपा नेता और सभासद का बुधवार सुबह अस्पताल में निधन
  • जहरीला पदार्थ खाने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में भर्ती हुए उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के सपा नेता मुलायम सिंह यादव की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. मुलायम बांदा में नगर पालिका परिषद के सभासद थे.

यह भी पढ़ें-

मौत की जानकारी देते हुए जिला सरकारी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा सेवा अधिकारी (ईएमओ) डॉ. विनीत सचान ने बताया कि, मुलायम को जहरीला पदार्थ खा लेने पर संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

मौके पर पहुंचे अतर्रा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि, यह मात्र एक हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है. अस्पताल प्रशासन के द्वारा मौत की सूचना मिलते ही सपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement