BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- गोहत्या करने वालों के तुड़वा दूंगा हाथ-पैर

यूपी में बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया है. विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि जो गो-हत्या करते हैं, मैं ऐसे लोगों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा. सैनी ने ये बयान राज्यमंत्री सुरेश राणा के स्वागत कार्यक्रम में दिया.

Advertisement
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी बीजेपी विधायक विक्रम सैनी

जावेद अख़्तर

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 26 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

यूपी में बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया है. विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि जो गो-हत्या करते हैं, मैं ऐसे लोगों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा. सैनी ने ये बयान राज्यमंत्री सुरेश राणा के स्वागत कार्यक्रम में दिया.

दरअसल, शनिवार को शामली के थाना भवन से विधयक सुरेश राणा राज्यमंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे. उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से गो-माता पर बोलना शुरु कर दिया. सैनी ने कहा कि 'जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा.'

Advertisement

ने यहां तक कह दिया कि 'जो व्यक्ति वंदे मातरम बोलने में संकोच करता हो, या भारत माता के नारे लगाते हुए जिसका सीना चौड़ा न होता हो और जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा.'

उन्होंने ये भी कहा की मेरे साथ युवाओं की टीम है. यह टीम ऐसी है कि अगर पाकिस्तान या चीन से युद्ध हो जाए तो बिना वेतन लिए सीमा पर जा सकते हैं. सैनी मंच पर लगातार बोलते रहे. हालांकि बाद में उनका भाषण समाप्त करा दिया गया.

बता दें मुजफ्फरनगर दंगों के आरोप में विक्रम सैनी को जेल जाना पड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »