पाकिस्तानी नंबर का इस्तेमाल करने वाला युवक है ग्रुप एडमिन

बरेली में एक पाकिस्तानी वॉट्सएप ग्रुप से भारतीय युवकों को जोड़ने का मामला सामने आया है. ग्रुप का नाम 'नौ दो ग्यारह' है. 2 युवकों के  क्राइम ब्रांच में से शिकायत करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
नापाक मंसूबों पर है साइबर सेल की नजर नापाक मंसूबों पर है साइबर सेल की नजर

दीपिका शर्मा

  • बरेली,
  • 09 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:57 AM IST

अगर वॉट्सऐप पर आपको भी 'नौ दो ग्यारह' ग्रुप से जोड़ा गया है तो सावधान हो जाएं. यह पाकिस्तानी वॉट्सऐप ग्रुप है जो ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को शामिल कर रहा है. इसका खुलासा उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ है.


इस ग्रुप में बरेली शहर के कुछ युवाओं को जोड़ा गया. इसके बाद ग्रुप एडमिन ने ग्रुप मेंबर से उनके शहर का नाम, कॉलेज, परिवार की जानकारी और तस्वीरें देने को कहा. 2 युवकों ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की.

Advertisement


बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा एक व्यक्ति इस ग्रुप का एडमिन है. बरेली पुलिस फिलहाल इस वॉट्सऐप ग्रुप की जांच में जुटी हुई है. एसपी आदित्य वर्मा ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'इस ग्रुप का नाम 'नौ दो ग्यारह' है.एसपी वर्मा ने बताया, 'यह भोले-भाले भारतीय युवाओं को झांसे में लेकर उनसे उनकी जानकारी लेने और फंसाने की कोशिश हो सकती है. जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ भी ठोस तौर पर नहीं कहा जा सकता है.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement