कुएं में मिला धड़, अब तक न मिला सिर... आजमगढ़ में युवती की लाश मिलने से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के एक कुएं में 22 वर्षीय युवती की डेड बॉडी टुकड़ों में बरामद हुई है. कुए के अंदर हाथ-पैर और धड़ बिना सिर के मिले. डेड बॉडी को इतनी बेरहमी से काटा गया था कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Advertisement
मौका-ए-वारदात पर तफ्तीश करती पुलिस मौका-ए-वारदात पर तफ्तीश करती पुलिस

राजीव कुमार

  • आजमगढ़,
  • 16 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवती की लाश टुकड़ों में मिली है. रावला थाना अंतर्गत पश्चिम पट्टी गांव के गौरी पूरा में एक कुएं में 22 वर्षीय युवती की डेड बॉडी टुकड़ों में बरामद हुई है. कुए के अंदर हाथ-पैर और धड़ बिना सिर के मिले. डेड बॉडी को इतनी बेरहमी से काटा गया था कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

Advertisement

मौके पर जहां फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और आला अधिकारी मौके की बारीकी से जांच कर रहे हैं. बताया गया कि पश्चिम पट्टी के गौरीपुरा पुरवे में एक कुआं स्थित है. हालांकि उसमें पानी कम होने के वजह से हत्या कर फेंकी गई डेड बॉडी दिख गई. अब ग्रामीणों ने इस बात को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है.

आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि थाना अहरौला के अंतर्गत पश्चिम पट्टी गांव के पास लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर कुएं में एक डेड बॉडी मिलने की सूचना थी, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है, डेड बॉडी को बाहर निकाला गया, किसी अज्ञात महिला का शव है, अलग-अलग बॉडी पार्ट्स मिले हैं, शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस के द्वारा डेड बॉडी को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए भेजा गया है, मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड को भी बुलवाया गया है, शिनाख्त कराते हुए आगे की विवेचना साइंटिफिक तरीके से पूरी की जाएगी, अभी डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए क्लियर नहीं हो पाएगा.

Advertisement

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि बाकी डिटेल शिनाख्त होने के बाद क्लियर हो पाएगा और बाकी जो भी एविडेंसेस यहां से मिले हैं, उसे भी फॉरेंसिक टीम कलेक्ट करेगी, सभी सीनियर ऑफिसर्स के द्वारा मौका देख लिया गया है, घटना का जल्द ही खुलासा होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »