आप यह जानकर चौक जाएंगे कि राम मंदिर और पूरे अयोध्या को राममय करने के लिए शिया वक्फ बोर्ड जितना उत्साहित है. इतना उत्साह तो विश्व हिंदू परिषद में भी नहीं दिख रहा.
अयोध्या के प्लान के लिए योगी सरकार को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का खुलकर साथ मिल रहा है. शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी इन दिनों राम के रंग में नजर आ रहे हैं. तभी तो के लिए जमीन और भगवान राम के धनुष के लिए चाँदी के 10 तीर देने की पेशकश खुद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कर डाली है.
भगवान राम की मूर्ति के लिए जमीन देने की पेशकश के साथ ही रिजवी ने कहा कि मूर्ति के लिए न सिर्फ जमीन देंगे बल्कि भगवान राम के तरकश के दस चाँदी के तीर भी देंगे. जिस दिन से योगी सरकार ने अयोध्या में राममूर्ति लगाने का प्रोजेक्ट सामने रखा है. उसी दिन से शिया वक्फ बोर्ड इसमें अपनी भागीदारी की पेशकश कर रहा है.
बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को बताया कि वक्फ बोर्ड के पास बहुत सी जमीन खाली पड़ी है. सरकार चाहे तो हम भगवान राम की मूर्ति लगवाने के लिए जमीन दे सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हम वक्फ बोर्ड की तरफ से मूर्ति के लिये चांदी के दस तीर भी दान करेंगे.
वक्फ और जानकारों की माने तो शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, वक्फ की तरफ से मूर्ति लगाने की पेशकश कर ही नहीं सकते और अगर करते भी है तो ये उनकी निजी पेशकश हो सकती है, लेकिन वक्फ की तरफ से न तो इसकी पेशकश की जा सकती न ही जमीन दी जा सकती है.
बहरहाल ऐसे समय में जब योगी के अयोध्या प्लान की आलोचना भी हो रही है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का साथ योगी सरकार के लिए दोहरी खुशी से कम नहीं है.
नंदलाल शर्मा / कुमार अभिषेक