बेटी को इलाज के लिए ले जा रही थी मां, रास्ते में लॉरी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

तेलंगाना के निर्मल जिले में गुरुवार देर रात मरीज को ले जा रही एंबुलेंस और लॉरी की टक्कर में मां और बेटी, दोनों की मौत हो गई. हादसे में 4 लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Advertisement
एंबुलेंस की लॉरी से टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई (Representational) एंबुलेंस की लॉरी से टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई (Representational)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद ,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

तेलंगाना के निर्मल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. हां मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को एक लॉरी ने टक्कर मार दी. हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक समेत चार लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी गंभीर थी कि एंबुलेंस में सवार मां और बेटी, दोनों की ही मौत हो गई. 

Advertisement

यह हादसा निर्मल जिले के सोन मंडल में कदथल वाई-जंक्शन के पास हुआ. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, आदिलाबाद जिले के गडिगुड़ा मंडल के झरी गांव की रहने वाली 22 साल की सरस्वती को इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था. उनकी 50 साल की मां पारू बाई और परिवार के दूसरे सदस्य भी उनके साथ थे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा... एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत, देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार

इसी दौरान कदथल वाई-जंक्शन पर एंबुलेंस की लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में सरस्वती और उनकी मां पारू बाई को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस चालक और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

गलत दिशा से आ रही थी लॉरी?

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लॉरी सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी. हालांकि, टक्कर किन हालातों में हुई और हादसे की असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »