ऐप पर लोकेशन गलत थी, घर ढूंढने में हुई देर... कपल ने फूड डिलीवरी बॉय को पीटा, कैमरे ने पकड़ ली वारदात

Hyderabad News: सिकंदराबाद में लेट फूड डिलीवरी को लेकर विवाद के बाद दंपत्ति ने ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट आशीष को पीटा. पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद. कारखाना पुलिस ने दर्ज किया मामला. पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
खाने का ऑर्डर लेट पहुंचने पर हैवानियत.(Photo:Screengrab) खाने का ऑर्डर लेट पहुंचने पर हैवानियत.(Photo:Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद ,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

तेलंगाना के सिकंदराबाद में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Zomato के एक डिलीवरी एजेंट की पिटाई का मामला सामने आया है. खाने का ऑर्डर देरी से पहुंचने के कारण हुए विवाद के बाद एक कपल ने डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

यह घटना सिकंदराबाद के कारखाना पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले वासावी नगर की है. पीड़ित डिलीवरी एजेंट की पहचान आशीष के रूप में हुई है. आशीष के अनुसार, वह ग्राहक के दिए गए पते पर खाना डिलीवर करने पहुंचा था, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग गया.

आशीष का दावा है कि डिलीवरी ऐप पर ग्राहक की ओर से शेयर की गई लोकेशन गलत दर्ज थी. इसके चलते सही एड्रेस और मकान ढूंढने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी और यही देरी की मुख्य वजह बनी.

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

जब आशीष खाना लेकर पहुंचा, तो डिलीवरी में हुई देरी को लेकर ग्राहक कपल और उसके बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दंपत्ति ने आपा खो दिया और आशीष पर हमला कर दिया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया, जिसमें कपल डिलीवरी एजेंट के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

कारखाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज 

घटना के तुरंत बाद पीड़ित डिलीवरी एजेंट आशीष ने कारखाना पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »