'HYDRAA नाम हिटलर से प्रेरित है...' रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा, BJP ने किया पलटवार- कांग्रेस की तानाशाही सोच

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य की अतिक्रमण विरोधी टास्क फोर्स HYDRAA का नाम हिटलर की टीम से प्रेरित है. इस बयान के बाद BJP ने उन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और रेवंत रेड्डी पर तानाशाही मानसिकता का आरोप लगाया.

Advertisement
रेवंत रेड्डी को शहजाद पूनावाला ने तानाशाही मानसिकता वाला बताया. (Photo- ITGD) रेवंत रेड्डी को शहजाद पूनावाला ने तानाशाही मानसिकता वाला बताया. (Photo- ITGD)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि राज्य की अतिक्रमण विरोधी टास्क फोर्स (HYDRAA) का नाम हिटलर से प्रेरित होकर रखा गया है. उनके इस बयान के बाद विपक्ष, खासकर BJP और BRS उन पर हमलावर हो गई हैं.

शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ये दावा किया. रेड्डी ने कहा, 'हाइड्रा शब्द हिटलर का सबसे पसंदीदा शब्द था. उसकी मुख्य टीम को हाइड्रा कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी. इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा ली और अपनी इस एजेंसी का नाम हाइड्रा (HYDRAA) रखा.'

Advertisement

हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दावे को इतिहास के जानकारों ने खारिज कर दिया. उनके मुताबिक इस बात का कोई ऐतिहासिक या तथ्यात्मक प्रमाण नहीं है कि हिटलर की मुख्य टीम का नाम 'हाइड्रा' था. असल में, ये शब्द नाजी जर्मनी के खिलाफ ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के एक बमबारी मिशन से जुड़ा हुआ था.

'सामने आई कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता'

रेवंत रेड्डी के इस बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और रेवंत रेड्डी को आड़े हाथों ले लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री रेड्डी पर हिटलर और इमरजेंसी जैसी खतरनाक मानसिकता रखने का आरोप लगाया. पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी सवाल किया कि क्या वो अपने मुख्यमंत्री के इस बयान पर कोई कार्रवाई करेंगे?

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'कांग्रेस की खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी वाली मानसिकता एक बार फिर सबके सामने आ गई है. रेवंत रेड्डी अब खुलेआम शेखी बघार रहे हैं कि हिटलर ने उन्हें HYDRAA बनाने के लिए प्रेरित किया. ये कांग्रेस की पूरी तरह से तानाशाही सोच है. इंदिरा गांधी की इमरजेंसी से लेकर रेवंत रेड्डी के पत्रकारों और छात्रों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई तक, सब साफ दिख रहा है.'

Advertisement

पूनावाला बोले- 'जिन्ना जैसी प्रवृत्ति'

प्रेस कॉन्फ्रेंस और अपनी पोस्ट में बीजेपी प्रवक्ता ने रेवंत रेड्डी के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया, जिसमें मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय असमानता और उत्तर-दक्षिण के अंतर पर बात की थी. रेवंत रेड्डी ने देश के नेतृत्व और दक्षिणी राज्यों पर भारी टैक्स के बोझ को लेकर सवाल उठाए थे.

रेड्डी ने कहा था, 'राष्ट्रपति उत्तर भारत से हैं. प्रधानमंत्री उत्तर भारत से हैं. हम दूसरी श्रेणी के नागरिक बनकर नहीं रहना चाहते, जहां हम टैक्स तो दें लेकिन हमसे दिल्ली को सलाम करने की उम्मीद की जाए.'

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो भड़के रेवंत रेड्डी, बोले- जनता की कमर तोड़ रही सरकार

पूनावाला ने इस बयान को देश को बांटने वाला बताया. उन्होंने रेवंत रेड्डी की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से करते हुए उन पर 'भारत तोड़ो' और 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग वाली मानसिकता का आरोप लगाया.

पूनावाला ने लिखा, 'प्रधानमंत्री गुजरात से हैं. हमारी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति ओडिशा से हैं. लेकिन डीके सुरेश के बाद अब रेवंत रेड्डी भी देश में उत्तर-दक्षिण की खाई पैदा करके भारत को तोड़ने की वकालत कर रहे हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »