हैदराबाद: तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकराई, 6 की दर्दनाक मौत, एक घायल

हैदराबाद के शमशाबाद के पास आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकरा गई. हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement
सड़क हादसे में 6 की मौत (Photo: Screengrab) सड़क हादसे में 6 की मौत (Photo: Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

हैदराबाद के शमशाबाद के पास आउटर रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकरा गई, जिसमें कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा ORR के एग्जिट-16 के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार जिसका नंबर TS23F2298 बताया जा रहा है, जो तेज गति से चल रही थी.

Advertisement

इसी दौरान वह एग्जिट के पास खड़ी एक लोरी से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कार के उड़े परखच्चे, हादसे से इलाके में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई. 

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement