10 रुपये किराए के विवाद में हत्या ऑटो चालक की हत्या, पीट-पीटकर ली जान

हैदराबाद के वट्टेपल्ली में महज ₹10 के किराए को लेकर हुआ विवाद जानलेवा हो गया. 42 वर्षीय ऑटो ड्राइवर मोहम्मद मुकर्रम का दो लोगों से छुट्टे पैसों को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान मुकर्रम की मौत हो गई.

Advertisement
10 रुपये के लिए ऑटो चालक की हत्या से सनसनी. (Photo: ITG) 10 रुपये के लिए ऑटो चालक की हत्या से सनसनी. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

हैदराबाद में महज ₹10 के किराए को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ऑटो ड्राइवर की जान चली गई. फलकनुमा थाना क्षेत्र के वट्टेपल्ली में ऑटो के किराए के ₹10 के छुट्टे को लेकर दो लोगों से हुए विवाद के बाद 42 वर्षीय मोहम्मद मुकर्रम के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. गंभीर रूप से घायल मुकर्रम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

एक एजेंसी के मुताबिक मुकर्रम ऑटो चलाते थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनका दो लोगों से ऑटो किराए को लेकर विवाद हुआ था. मामला ₹10 के छुट्टे पैसों को लेकर शुरू हुआ. पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया.

तमाम कोशिशों के बावजूद भी नहीं बची मुकर्रम की जान
आरोप है कि कहासुनी के बाद मुकर्रम के साथ मारपीट की गई. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं. परिजन और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मुकर्रम की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया. पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Advertisement

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में अजीम और शोएब नाम के दो संदिग्धों की पहचान की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ₹10 के मामूली विवाद के बाद आखिर किस तरह मारपीट हुई और मुकर्रम को कितनी गंभीर चोटें आईं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस संदिग्धों से पूछताछ और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है. मामूली किराए के विवाद के बाद ऑटो ड्राइवर की मौत का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »