घर की पेंटिंग करने आया था लड़का, मालिक की पत्नी का दिल आ गया... फिर 10 साल की शादी में आया खौफनाक मोड़

कर्नाटक के विजयपुरा में एक घर में 25 साल का लड़का पेंटिंग करने पहुंचा था. धीरे-धीरे मकान मालकिन का उस पर दिल आ गया और दोनों में अफेयर शुरू हो गया. इसके बाद मकान मालकिन अपने पति से छुटकारा चाहने लगी. उसने अपने पेटिंग करने वाले बॉयफ्रेंड संग मिलकर 42 साल के पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

Advertisement
बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या की रची साजिश. (Photo: ITG) बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या की रची साजिश. (Photo: ITG)

सगाय राज

  • विजयपुरा,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

कहानी कर्नाटक के विजयपुरा की है. एक परिवार, शादी के दस साल और छह साल के दो जुड़वां बच्चे... फिर घर में पेंटिंग का काम करने एक लड़का आया. इसी दौरान मकान मालिक की पत्नी और उस लड़के के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कुछ वक्त बाद कहानी ऐसी जगह पहुंची, जहां 42 साल के राजशेखर बिरादर की मौत हो गई. शुरुआत में मामला सड़क हादसे का लगा. पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन CCTV फुटेज, पुलिस जांच में कहानी सामने आ गई।

Advertisement

इस मामले में मृतक राजशेखर की पत्नी अश्विनी, उसके बॉयफ्रेंड आनंद कल्लूर सहित चार लोगों को अरेस्ट किया गया है. एक आरोपी नाबालिग है. पुलिस का कहना है कि हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी. राजशेखर और अश्विनी की शादी को करीब दस साल हो चुके थे.

यहां देखें वीडियो

दोनों के छह साल के जुड़वां बेटे हैं. पुलिस के मुताबिक, परिवार में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे. करीब सात महीने पहले राजशेखर ने विजयपुरा के एकतानगर इलाके में एक घर बनवाया था. घर में पेंटिंग का काम कराने के लिए आनंद कल्लूर को बुलाया गया.

आनंद की उम्र 25 साल है. पुलिस का कहना है कि काम के सिलसिले में घर आने-जाने के दौरान आनंद की राजशेखर की पत्नी अश्विनी से जान-पहचान हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गए. बाद में अश्विनी अपने पति से छुटकारा चाहने लगी. उसने पति को रास्ते से हटाने की बात आनंद के सामने की. आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर राजशेखर की हत्या की प्लानिंग की और इसे सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लव मैरिज, पति का दोस्त और अफेयर... तीसरी शादी करना चाहती थी काजल? फरीदाबाद मर्डर केस की पूरी कहानी

4 अक्टूबर की सुबह राजशेखर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. सुबह करीब 5:30 बजे वह जुमिनाल रोड की तरफ जा रहे थे. आरोप है कि अश्विनी ने आनंद को राजशेखर की लोकेशन की जानकारी दी. इसके बाद आनंद बाइक से पीछे गया और अपने साथियों को भी लोकेशन बताई. 

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो से राजशेखर को पीछे से टक्कर मारी गई. SUV ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद वाहन में सवार लोग वहां से फरार हो गए.  राजशेखर की मौत के बाद शुरुआत में मामला हिट-एंड-रन माना गया. अश्विनी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि सुबह की सैर के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके पति को टक्कर मार दी. फिर जांच में एक ऐसा सुराग मिला, जिसने कहानी पलट दी.

CCTV में दिखी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक काली स्कॉर्पियो और एक बाइक दिखाई दी. स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस ने बाइक सवार से पूछताछ की. अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आगे की जांच से मामले की कई कड़ियां जुड़ने लगीं. पुलिस को शक हुआ कि राजशेखर की मौत के पीछे पहले से बनाई गई प्लानिंग हो सकती है. जांच आगे बढ़ी तो अश्विनी और आनंद सहित अन्य लोगों की भूमिका सामने आई. पुलिस ने अश्विनी, आनंद कल्लूर, 24 वर्षीय सचिन बदाल्ली और एक नाबालिग को पकड़ लिया.

Advertisement

दस साल की शादी, दो बच्चे और कई सवाल

इस मामले में एक तरफ दस साल की शादी और दो छोटे बच्चों का परिवार है, तो दूसरी तरफ पति की मौत को कथित तौर पर सड़क हादसा दिखाने की साजिश का आरोप. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होते थे. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश कब बनी, किस आरोपी ने क्या भूमिका निभाई और वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश कैसे की गई. राजशेखर की मौत को शुरुआत में एक सड़क हादसा समझा गया था. लेकिन CCTV फुटेज, पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने इसे कथित सुनियोजित हत्या का मामला माना. चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »