वकील ने कहा- जाकिर नाइक सिर्फ सफाई देने के लिए भारत आ रहे थे

पीस टीवी पर बैन लगाने के सवाल पर मुबीन ने कहा कि यह दुबई से अपलिंक होता है. इसलिए पीस टीवी को भारत में लाइसेंस की जरूरत नहीं है. जाकिर सिर्फ खुद पर लगे आरोपों को लेकर सफाई देने भारत आते.

Advertisement
मुस्लि‍म धर्म प्रचारक जाकिर नाइक मुस्लि‍म धर्म प्रचारक जाकिर नाइक

प्रियंका झा / मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 13 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

बांग्लादेश में आतंकी हमलों के बाद विवादों में आए मुस्लिम धर्मप्रचारक और उपदेशक जाकिर नाइक के अगले साल भारत आने वाले थे. नाइक के वकील मुबीन सोलकर ने 'आज तक' से बातचीत में कहा कि जाकिर सिर्फ अपनी सफाई देने के लिए भारत आ रहे थे.

बता दें कि 11 जुलाई को भारत आने वाले थे. लेकिन वे नहीं आए. मुबीन के मुताबिक जाकिर नाइक के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. राज्य की सीआईडी से भी नाइक को क्लीनचिट मिल गई है. मुबीन ने कहा कि नाइक को गलत आरोपों का निशाना बनाया जा रहा है.

Advertisement

पीस टीवी पर बैन लगाने के सवाल पर मुबीन ने कहा कि यह दुबई से अपलिंक होता है. इसलिए पीस टीवी को भारत में लाइसेंस की जरूरत नहीं है. जाकिर सिर्फ खुद पर लगे आरोपों को लेकर सफाई देने भारत आते.

को सऊदी से मिलता था फंड
जाकिर के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन में काम कर चुके साजिद शेख ने 'आज तक' को बताया कि जाकिर नाइक उतना ज्ञानी नहीं जितना वह दिखता है. उसको सऊदी अरब से इसलिए फंड मिल रहा है क्योंकि वह लोगों का धर्म परिवर्तन करवा कर उन्हें इस्लाम कबूल करवा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »