विश्व योग दिवस सेना की महिला अधिकारी बनाएंगी नया विश्व रिकॉर्ड

इस मिशन के लिए इन महिला अधिकारियों ने सियाचिन ग्लेशियर में खास ट्रेनिंग ली. इस मिशन में पहली बार टीम लीडर के साथ डिप्टी टीम लीडर भी महिला अधिकारी है, जबकि साथ में 9 और महिला अधिकारी हैं जो माउंट भागीरथ पर्वतारोहण करेंगी.

Advertisement
सेना की महिला अधिकारी बनाएंगी नया विश्व रिकॉर्ड सेना की महिला अधिकारी बनाएंगी नया विश्व रिकॉर्ड

परमीता शर्मा / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

इस बार 21 जून को विश्व योग दिवस पर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है. भारतीय सेना की 9 महिला अधिकारियों का एक दल उत्तराखंड के गंगोत्री में भागीरथी पर्वत पर पर्वतारोहण करेगा. इसके साथ ही 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर ये महिला अधिकारी 21500 फीट की ऊंचाई पर योग करेंगी. इससे पहले विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में 18000 फीट पर योग किया गया था.

Advertisement

इस मिशन के लिए इन महिला अधिकारियों ने सियाचिन ग्लेशियर में खास ट्रेनिंग ली. इस मिशन में पहली बार टीम लीडर के साथ डिप्टी टीम लीडर भी महिला अधिकारी है, जबकि साथ में 9 और महिला अधिकारी हैं जो माउंट भागीरथ पर्वतारोहण करेंगी. करीब 1 महीने के इस अभियान के दौरान ये उत्तराखंड में गंगोत्री से अपना पैदल सफर तय करेंगी.

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए इन महिला अधिकारियों ने खास तैयारियां की हैं. रास्ते में आने वाली कई तरह की जानलेवा मुश्किलों से निपटने के लिए पिछले कई महीनों से इन महिला अधिकारियों ने अलग-अलग वाले की है. विश्व युवा दिवस के मौके पर भागीरथी पर्वत पर पहुंचकर यह महिलाएं 21500 फीट पर योग करेंगी और अगर यह महिलाएं वहां पर योग करने में सफल हुईं तो यह एक विश्व रिकॉर्ड होगा.

Advertisement

तीनों सेनाओं में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में महिला अधिकारी ऐसे मुश्किल काम में हाथ आजमा रही है जो पुरुष किया करते थे. कुछ साल पहले महिला अधिकारियों के एक दल ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »