संसद में कश्मीर पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, गांधी परिवार की सुरक्षा पर भी सवाल

इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के मसले पर घेरा, साथ ही गांधी परिवार से SPG की सुरक्षा वापस लेने के मसले को भी उठाया.

Advertisement
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने साधा सरकार पर निशाना कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने साधा सरकार पर निशाना

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

  • संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सरकार को घेरा
  • कश्मीर-गांधी परिवार की सुरक्षा का मसला उठाया

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को विपक्ष के तीखे तेवरों के साथ हुई. लोकसभा में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ तो कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर के मसले पर घेरा, साथ ही गांधी परिवार से SPG की सुरक्षा वापस लेने के मसले को भी उठाया.

Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर सदन में हमारी बात रखने का मौका दिया जाएगा तो विपक्ष हर मसले पर समर्थन करेगा. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सत्र में आश्वासन दिया था कि फारुक अब्दुल्ला को हिरासत में नहीं लिया गया है. लेकिन आज 108 दिन हो गए हैं, फिर भी फारुक अब्दुल्ला हिरासत में ही हैं.

कांग्रेस नेता ने मांग करते हुए कहा कि अब जब सदन शुरू हो रहा है तो फारुक अब्दुल्ला और पी. चिदंबरम को सदन में आने दिए जाना चाहिए.

EU सांसदों के दौरे पर साधा निशाना

अधीर रंजन चौधरी ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए यूरोपियन यूनियन के सांसदों का मसला भी उठाया. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि हम कश्मीर जाएं, लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया.

Advertisement

अधीर रंजन ने कहा कि सरकार यूरोप से ‘किराए के टट्टुओं’ को श्रीनगर दिखाने के लिए लाती है, ये हमारे लिए अपमान है. जम्मू-कश्मीर को आप आंतरिक मसला बताते हैं लेकिन सरकार ने इसे खुद अंतरराष्ट्रीय बना दिया.

गांधी परिवार की सुरक्षा पर सवाल

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस दौरान , फिर चाहे वो इंदिरा गांधी हों या फिर राजीव गांधी. लेकिन अब केंद्र सरकार ने जिस तरह गांधी परिवार की सुरक्षा को हटा दिया है ये सवाल खड़ा करता है.

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सुरक्षा को हटा लिया गया है, आज देश में विपक्षी नेताओं का अपमान किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »