बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नियुक्ति के बाद राज्य सरकार में उनकी भूमिका बढ़ गई है.

Advertisement
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मिथुन चक्रवर्ती. (Photo: ITG) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मिथुन चक्रवर्ती. (Photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी भूमिका सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़ी होगी. इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी.

मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और बीजेपी के लिए प्रचार करते रहे हैं. अब उनकी भूमिका राज्य सरकार के साथ जुड़ गई है. सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग राज्य में सूचना, संस्कृति और कला से जुड़े काम देखता है. इसी विभाग में मिथुन को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती अब सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़े काम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे. इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास थी. अब मिथुन चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार बनाया गया है. उनकी भूमिका विभाग से जुड़े मामलों में सरकार को सलाह देने की होगी.

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी. मिथुन को मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है. इस तरह मिथुन चक्रवर्ती अब पश्चिम बंगाल सरकार के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »