बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की आशंका, उत्तर भारत में पड़ेगी जोरदार गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के तमाम इलाकों में हवा की दशा और दिशा बदल जाएगी और इस वजह से दिन के तापमान ऊपर चढ़ जाएंगे. इसके पीछे एक बड़ी वजह है, इस समय एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के ऊपर पहुंच चुका है

Advertisement
प्रतिकात्मक फोटो प्रतिकात्मक फोटो

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

उत्तर पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में एक बार फिर से जोरदार गर्मी की संभावना बन गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में दिन के तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ जाएंगे. इस समय गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है. यहां पर कई इलाकों में दिन के तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए हैं.

Advertisement

आने वाले दिनों में उत्तर भारत के तमाम इलाकों में हवा की दशा और दिशा बदल जाएगी और इस वजह से दिन के तापमान ऊपर चढ़ जाएंगे. इसके पीछे एक बड़ी वजह है, इस समय एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के ऊपर पहुंच चुका है और इस वजह से दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम इलाकों में पारा चढ़ना शुरू हो गया. मौसम विभाग के डायरेक्टर चरण सिंह के मुताबिक उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत में कई इलाकों में हीटवेव बनने की आशंका बढ़ गई है.

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने की संभावना इस वजह से और बढ़ गई है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बनने की संभावना बन रही है. इस समय. अंडमान निकोबार के पास में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और ये क्षेत्र अगले 48 से 72 घंटों में और ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा. ऐसी संभावना है कि 15 अप्रैल के बाद ये वेदर सिस्टम साइक्लोन में तब्दील हो जाएगें.

Advertisement

साइक्लोन में तब्दील होने के बाद ये वेदर सिस्टम म्यांमार की तरफ बढ़ेगा और वहां पर लैंडफॉल होने के बाद इसका बचा हुआ अवशेष एक दूसरा साइक्लोन पैदा कर सकता है. इन संभावनाओं के चलते मौसम विभाग पूरे घटनाक्रम पर बारीक नजर बनाए हुए है. सुपर कंप्यूटर के वेदर मॉडल फिलहाल साइक्लोन की आशंका जता रहे हैं लेकिन इस स्थिति में अभी बदलाव की संभावना है लिहाजा मौसम विभाग इस बारे में साफ साफ बोलने से बच रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement